Breaking News

इस तारीख हो लॉन्च होगा xiaomi का Redmi Note 8 Pro, ये हैं इसके शानदार फीचर

29 अगस्त को चीन में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया जाएगा।इस बात की जानकारी शाओमी के सब ब्रांड Redmi द्वारा वीबो पोस्ट के जरिए दी गई है। चीन में लॉन्च के लिए एक इवेंट का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शाओमी के इस इवेंट में पहले स्मार्ट TV सीरीज की लॉन्चिंग भी की जाएगी। Redmi नोट सीरीज फैमिली में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को उतारा जाएगा।

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के अपग्रेड के रूप में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को उतारा जाएगा। इन स्माटफोन की सबसे अच्छी बात ये है कि Redmi Note 8 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसके रियर में 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा।

वीबो पोस्ट द्वारा लॉन्चिंग की डेट के साथ-साथ एक टीजर इमेज भी जारी किया गया है। इस टीजर इमेज में दिखाया जा सकता है कि Redmi Note 8 Pro के रियर में LED फ्लैश के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही इस टीजर से इस बात की पुष्टि हो गई है कि इसमें 64MP कैमरा सेंसर मिलेगा।

फिलहाल इस बात का खुलासा नहींं हो सका है कि 64MP वाला कैमरा सिर्फ Redmi Note 8 Pro में दिया जाएगा या Redmi Note 8 में भी इस्तेमाल किया गया है। ये कैमरा सेंसर सैमसंग का ISOCELL Bright GW1 होगा। कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि इस सेंसर वाले फोन को भारत में चौथे क्वार्टर में लॉन्च किया जाएगा।

इसके साथ ही कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है कि सितंबर के अंत तक Realme XT लॉन्च होगा।

About Aditya Jaiswal

Check Also

शेयर बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 22200 के करीब

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में मजबूती दिखी। सुबह 9 ...