Breaking News

कांग्रेस को झटका, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने छोड़ी पार्टी, कल भाजपा में जाएंगे

कांग्रेस के राज्यसभा सभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को भी पत्र लिख कर अपना इस्तीफ़ा भेजा। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। 25 सितम्बर 1951 को जन्मे सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में माने जाते थे। लोकसभा चुनाव में वह मेनका गाँधी से चुनाव हार गये थे। वह 2014 से राज्य सभा के सदस्य थे।

संजय सिंह का दावा है कि उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह भी कांग्रेस छोड़ेंगी। संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी विधायक हैं। संजय सिंह इस बार का लोकसभा चुनाव सुल्तानपुर से लड़े थे, जहां उन्हें बीजेपी की मेनका गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

About Aditya Jaiswal

Check Also

लखनऊ को और बेहतर, और अधिक सुन्दर बनाने के लिये करें वोट- पंकज सिंह

• प्रबुद्ध वर्ग, चिकित्सकों, केमिस्टों और वरिष्ठ व्यापारियों के अनुरोध पर चाय पर चर्चा में ...