Breaking News

गणेश चतुर्थी विशेष: पूजा में इन चीजों को करेंगे शामिल,होगी मनोकामनाएं पूरी…

प्रत्येक वर्ष भाद्रपद की चतुर्थी को ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेशजी का जन्मदिन बनाया है। शुभ कामों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी को विध्नहर्ता कहा जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत ही नहीं अपितु दुनिया के कई देशों में धूमधाम से बनाया जाता है।

इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार सोमवार यानी दो सितम्बर को धूमधाम से बनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान की पूजा से कई बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस दिन गणेश पूजा में कुछ विशेष चीजों को शामिल करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। विनायक के नाम से संसार में लोकप्रिय गणेश जी की पूजा में दूर्वा का विशेष महत्व होता है। इसी कारण दूर्वा को इस पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके बिना गणेश जी की पूजा अधूरी मानी जाती है।

गणेश जी को मोदक बहुत ही अच्छे लगते हैं। इस दिन गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से वह प्रसन्न होकर आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। वहीं लोगों को साफ मन से भगवान गणेशजी की आराधना करना चाहिए। इससे गणेश जी जल्द ही आप पर प्रसन्न हो जाएंगे।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 22 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी ...