Breaking News

प्रवीण मिश्रा बने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के जनसंपर्क अधिकारी

लखनऊ। पंडित दीदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान, 12 बी, दारूलशफा लखनऊ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण मिश्रा को यूपी के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया। यह जानकारी दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ​प्रदेश सरकार की ओर से दारूलसफा स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में दी गई।

प्रवीण मिश्रा दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं

सरायख्वाजा क्षेत्र के ग्राम जंगीपुर कला के मूल निवासी प्रवीण मिश्र को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया।

दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महामंत्री (प्रशासन) व नव अन्त्योदय के संपादक पद के दायित्वों का निर्वहन कर रहे प्रवीण लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है।

इस मौके प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण मिश्रा, सुधाकर त्रिपाठी, भाजपा वरिष्ठ नेता जीडी शुक्ला, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत चौबे, हरि प्रसाद मिश्रा, संजीव तिवारी, गोपाल शुक्ला, देवपाल सिंह चंदेल, अमित श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, दुर्गेश बाजपेई, ज्ञान प्रकाश यादव, संजीत सिंह, नयन मिश्रा, पप्पू बाल्मीकि, सत्य नारायण यादव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...