Breaking News

इस गणतंत्र दिवस के अवसर यहां फहरेगा 111 फीट ऊंचा तिरंगा

26 जनवरी के अवसर पर देशभर में आयोजित होते वाले गणतंत्र दिवस के पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस बार गाजियाबाद शहर में एक व‍िशेष कार्यक्रम आयोजि‍‍त क‍िया जा रहा है जो सभी देशवासियों के लिए गौरव का विषय होगा। यहां के सेंट्रल पार्क में एक 111 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। खासबात यह है कि अगर चार फीट ऊंचे चबूतरे को भी इसकी ऊंचाई में जोड़ लिया जाए तो यह त‍िरंगा करीब 115 फीट का हो जाएगा। हालांकि इससे पहले भी देश में 200 से 300 फीट की ऊंचाई वाले त‍िरंगे फहराए जा चुके हैं।

देश के सबसे ऊँचा राष्‍ट्रीय ध्‍वज

  • साल 2017 अगस्‍त में अमृतसर के वाघा-अटारी सीमा पर देश का सबसे ऊंचा ध्वज फहराया गया था। इसकी ऊंचाई 360 फीट है, हालांकि इसके पहले मार्च में भी अटारी बॉर्डर पर करीब 350 फीट ऊँचा तिरंगा फहराया गया था।
  • वहीं जनवरी 2016 में देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर रांची में पहाड़ी मंदिर के पास 293 फीट ऊंचे खंभे पर भारत का सबसे ऊंचा झंड़ा फहराया था।यह झंडा 66 फीट लंबा 99 फीट चौड़ा है।
  • मार्च 2015 में द‍िल्ली से सटे फरीदाबाद में 250 फीट ऊंचे इस राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फहराया था।
  • 27 मई 2015 में मध्य प्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 235 फीट ऊँचे त‍िरंगे को वल्लभ भाई पटेल पार्क में फहराया था।
  • मार्च 2014 में कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के पास 60 फीट चौड़े और 90 फीट लंबे तिरंगे को 207 फीट ऊंचे पोल पर फहराया गया था।इस झंडे का वजन 35 किलोग्राम था।

About Samar Saleel

Check Also

आईटीसीएम और आईटीआर मिसाइल का उड़ान परीक्षण सफल, ओडिशा के चांदीपुर से हुई लॉन्चिंग, सुखोई से रखी गई नजर

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (आईटीसीएम) और एकीकृत परीक्षण ...