Breaking News

सुप्रीम कोर्ट विवाद का न्यायिक संकट 2-3 दिन में सुलझने की उम्मीद- वेणुगोपाल

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट विवाद अभी थमा नहीं है। ऐसा खुद अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि न्यायिक संकट नहीं सुलझा है और इसके 2-3 दिनों में पूरी तरह सुलझने की उम्मीद है।

जजों के बीच विवाद समाप्त

वहीं इससे पहले सोमवार को अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के जजों के बीच का विवाद समाप्त हो गया है। कोर्ट में सारे काम रूटीन के मुताबिक होंगे। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में संकट का समाधान इस हफ्ते के अंत तक होने की उम्मीद है।

सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) दीपक मिश्रा ने महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई के लिए 5 सदस्यीय संविधान पीठ का गठन किया है। इस पीठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेआई पर आरोप लगाने वाले चारों जज शामिल नहीं हैं।

चारों न्यायाधीशों- न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एम बी लोकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसफ में से किसी का नाम पांच जजों की संविधान पीठ के सदस्यों में नहीं है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पांच न्यायाधीशों की पीठ में सीजेआई दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए के सीकरी, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति अशोक भूषण शामिल हैं। यह संविधान पीठ 17 जनवरी से कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी।

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान को फिर होना पड़ा शर्मिंदा, उसके राष्ट्रीय दिवस समारोह में नहीं शामिल हुआ कोई भारतीय अधिकारी

भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़े रिश्ते किसी से छिपे हुए नहीं हैं। पुलवामा हमले के बाद ...