Breaking News

राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे संजय सिंह का भव्य स्वागत

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के राज्यसभा सांसद बनने के बाद लखनऊ में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ता लखनऊ में

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर सुबह से ही कार्यकर्ता इकट्ठे होने लगे । एयरपोर्ट पर ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माननीय सांसद संजय सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

  • इसके बाद सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एक जुलूस के रुप में सप्रू मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचें।
  • कार्यालय पर सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए सभी को बधाई दी और संबोधित किया।
  • लखनऊ आगमन पर संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।
  • उन्होंने कहा कि इस समय देश में विषम परिस्थितियां हैं।
  • सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों को प्रेस वार्ता कर यह बात कहनी पड़ रही है।
  • कि लोकतंत्र खतरे में हैं,यह इतिहास की पहली घटना है।
  • मोदी जी के शासनकाल में देश में अघोषित आपातकाल लागू है।
  • देश भर में जस्टिस लोया की मौत पर सवाल उठाए जा रहे हैं ।
  • आज के सम्मान समारोह में अवध प्रान्त अध्यक्षा ब्रज कुमारी, प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, सभाजीत सिंह, मौजूद थे।
  • पूर्व जिला संयोजक लखनऊ गौरव माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष लखनऊ कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत, प्रिंस सोनी ने इस दौरान सक्रिय भूमिका निभाई।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...