Breaking News

रोडवेज की बेहतर सेवा देने के लिए संकल्पित है सरकार – स्वतंत्र देव सिंह

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से परिवहन विभाग के कार्यों में तेजी आई है और भ्रष्टाचार कम हुआ है। जिससे यात्रियों का विश्वास रोडवेज की बस पर बढ़ा है। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी परिवहन विभाग को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि परिवहन की सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाया जाये।

बेहतर सेवा से रोडवेज का लाभांश बढ़ा

यात्रियों का विश्वास अब रोडवेज बसों की ओर बढ़ने के बाद से बसों की स्थितियों से लेकर उनकी सेवाओं और यात्रियों की सुविधा में भी परिवहन मंत्री ने सुधार लाने के लिए भरसक प्रयास किये हैं। जिनका नतीजा है कि परिवहन विभाग आज बेहतर स्थिति में हैं। प्रदेश के 18 परिवहन निगम के डिपो पर शॉपिंग मॉल और भव्य रेस्टोरेंट बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वुधवार को मीडिया के सामने यह बातें रखी।

8 करोड़ के फायदे में आ सका परिवहन विभाग

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग जो पिछले कई सालों से घाटे में चल रहा था। वह गत दिसंबर तक लगभग 8 करोड़ के फायदे में आ सका है। अगर परिवहन विभाग के विकास की रफ्तार यही रही तो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम एक आदर्श रूप में पूरे देश में स्थापित हो सकेगा। उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि रोडवेज की बस और डिपो में जो भी कार्य चल रहे हो उन्हें मार्च तक पूर्ण कर लिये जाये। जिससे आगे की योजना बनायी जा सके।

About Samar Saleel

Check Also

दुधवा टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में दो तेंदुओं की मौत, तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

लखीमपुर खीरी:  लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की धौरहरा रेंज में बृहस्पतिवार ...