Breaking News

जाने बजट के खास शब्द जो बोलेंगे Finance Minister

कल आने वाले बजट को अगर अच्छे से समझना है तो आपको हमारी इस रिपोर्ट को अच्छे से पढ़ना जरूरी है,क्योकि इसमें हम आपको बताएंगे Finance Minister द्वारा बोले जाने वाले वो 16 शब्द जिनका प्रयोग वित्‍तमंत्री अरुण जेटली इस बजट को पढ़ने के दौरान करने वाले हैं।

वो 16 शब्द जो समझायेंगे बजट को

  • बजट घाटा शब्‍द का इस्‍तेमाल प्राप्त राजस्व से अध‍िक खर्च होने की स्‍थ‍िति‍ में प्रयोग होगा।
  • बैलेंस बजट का इस्‍तेमाल केंद्रीय बजट के ल‍िए होता है।
  • इसका प्रयोग वर्तमान प्राप्ति से अधिक खर्चों के बराबर होता हैं।
  • बैलेंस ऑफ पेमेंट शब्‍द का मतलब भुगतान संतुलन होता है।
  • क‍िसी भी देश और दुन‍िया के बीच होने वाले वित्तीय लेनदेन के हिसाब के ल‍िए।
  • कॉरपोरेट टैक्स शब्‍द का इस्‍तेमाल संस्थानों या फर्मों पर लगाए जाने वाले टैक्‍स के ल‍िए होता है।
  • इससे सीधे सरकार को आमदनी होती है।
  • चालू खाता घाटा शब्‍द राष्ट्रीय आयात और निर्यात के बीच के अंतर को दर्शाता है।
  • आयकर शब्‍द आमदनी पर लगने वाले कर के ल‍िए होता है।
  • यह आय के स्रोत जैसे कि आमदनी,निवेश और उस पर मिलने वाले ब्याज पर लगता है।
  • विनिवेश, यह सरकार द्वारा सार्वजनिक संस्थान में अपनी हिस्सेदारी बेचकर राजस्‍व जुटाने की प्रक्रिया को कहा जाता है।
  • राजकोषीय घाटा,सरकार के कुल खर्च और राजस्व प्राप्तियों एवं गैर ऋण पूंजी प्राप्तियों का योग और उनके बीच के अंतर को दर्शाता है।
  • जीडीपी, वित्तीय वर्ष में देश की सीमा के भीतर उत्पादित कुल वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल योग होता है।
  • बांड कर्ज का एक प्रमाणपत्र होता है।
  • जो क‍िसी सरकार या कॉरपोरेशन द्वारा पैसा जुटाने के ल‍िए जारी क‍िया जाता है।
  • इस पर ब्‍याज भी मिलता है

  • सेनवैट को केंद्रीय वैल्‍यू एडेड टैक्‍स के ल‍िए प्रयोग किया जाता है।
  • यह मुख्‍य रूप से मैन्युफैक्चरर पर लगाया जाता है।
  • फाइनेंस बिल का मतलब सरकार द्वारा प्रस्तावित नए टैक्‍स का विवरण देना।
  • इसमें मौजूदा टैक्‍स में कुछ संशोधन भी शामिल होते हैं।
  • डॉयरेक्ट टैक्स यानी क‍ि सीधे लगने वाला कर।
  • यह व्यक्ति और संस्थानों की आय और उसके स्रोत पर लगाया जाता है।
  • यह इनकम टैक्स,कॉरपोरेट टैक्स,कैपिटल गेन टैक्स और इनहेरिटेंस टैक्स के जरिए लगाया जाता है।
  • इनडायरेक्ट टैक्स यानी क‍ि सीधे न लगने वाला कर।
  • यह उत्पादित वस्तुओं एवं आयातित-निर्यातित सामानों पर लगता है।
  • उत्पाद शुल्क देश की सीमा के भीतर बनने वाले सभी उत्पादों पर लगने वाला टैक्‍स है।
  • सीमा शुल्क, यह कर उन वस्तुओं पर लगाया जाता है, जो देश में आयातित या फिर देश के बाहर निर्यात की जाती है।

About Samar Saleel

Check Also

आईटीसीएम और आईटीआर मिसाइल का उड़ान परीक्षण सफल, ओडिशा के चांदीपुर से हुई लॉन्चिंग, सुखोई से रखी गई नजर

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (आईटीसीएम) और एकीकृत परीक्षण ...