Breaking News

राफेल खरीद में कोई घोटाला नहीं हुआ : अमित शाह

सिल्वासा। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जमीन से लेकर आसमान तक घोटाले किए हैं। उन्‍होंने कहा वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें चलीं लेकिन उन्होंने देश के गरीबों के स्वास्थ्य की कभी कोई चिंता नहीं की। मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी है। अमित शाह ने यह बात दादर एवं नागर हवेली के सिल्वासा में एक कर्यक्रम के दौरान कही।

रक्षा मंत्री ने संसद में कांग्रेस के सभी

उन्‍होंने कहा ‘राफेल खरीद में चवन्नी तक का घोटाला नहीं हुआ है। कांग्रेस मजह झूठे आरोप लगा रही है। शनिवार को रक्षा मंत्री ने संसद में कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा भी साबित कर दिया है।

देश का गौरव बढ़ाने का काम 

अमित शाह ने कहा पिछले साढ़े चार सालों में मोदी सरकार ने देश के भर में उसकी तरक्की के लिए हर क्षेत्र में काम किया है। देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम और देश का गौरव बढ़ाने का काम हमने किया है।

About Samar Saleel

Check Also

मतदान न हो लू से प्रभावित, टास्क फोर्स रखेगी नजर, रोज जारी होगा पूर्वानुमान

नई दिल्ली:  देश के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और लू चलने के ...