Breaking News

Krishna Patel का भाजपा के साथ गठबंधन पर सकारात्मक बयान

लखनऊ। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष Krishna Patel कृष्णा पटेल ने अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल पर आरोप लगाए हैं। कृष्णा पटेल का दावा है कि अपना दल पार्टी उनकी है और आशीष पटेल इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। उनका कहना है कि जब अपना दल का गठन हुआ था तब आशीष कार्यकर्ता नहीं थे। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन पर कहा कि अपना दल के पास सभी विकल्प खुले हैं। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में गठबंधन की बिसात बिछने लगी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अपना दल ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाया है।

पूर्णविराम लगा कर Krishna Patel ने

इन अटकलों पर पूर्णविराम लगा कर Krishna Patel कृष्णा पटेल ने कहा है कि अभी सभी दलों से बात चल रही है। जो अपना दल की विचार धारा को मानेगा, उसी के साथ गठबंधन तय होगा। सम्मानजनक सीटें मिलेंगी तो बीजेपी के साथ गठबंधन हो सकता है। वहीं अगर बात नहीं बनती है तो यूपी में अपना दल 30 से 35 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।
कृष्णा पटेल ने कहा कि अनुप्रिया पटेल को अपना दल ने सांसद बनाया था। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। अपना दल एक ही है कोई दूसरा नहीं है। हालांकि, अनुप्रिया पटेल को आर्थिक कदाचार में लिप्त पाए जाने के कारण पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 2015 में निष्कासित कर दिया गया था। कृष्णा पटेल ने कहा कि अपना दल से कई लोग अलग हुए व अपनी नई पार्टी बनाई। ये सभी अपना दल के क्लोन हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...