Breaking News

किसान विरोधी है भाजपा सरकार : Naresh Uttam

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्णतया किसान विरोधी और कारपोरेट घरानों की हिमायती है। किसानों पर कहर ढाने का बीड़ा उठा रखा है। गन्ना किसान उसकी कुनीतियों के सबसे ज्यादा शिकार हो रहे है। जनता को बहकाने के लिए वह धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश करने लगी है ताकि किसानों से किए गए वादों की याद ना आए।

किसान भुखमरी के कगार पर

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि गन्ना किसानों का वर्ष 2018-19 का लगभग 5088.83 करोड़ रूपये बकाया है। अक्टूबर 2019 से नई फसल का मूल्य चीनी मिलों में बकाया होने के चलते किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। गन्ना किसान द्वारा शिक्षा शुल्क ना जमा कर पाने की दशा में स्कूलों में उसके बच्चों को अपमानित किया जाता है। किसानों के बच्चों को पब्लिक स्कूलों में परीक्षा में ना बैठने की हिदायते भी दी जा रही है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है।

गन्ना किसानों का बकाया मूल्य दिलाने की मांग

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश की सभी चीनी मिलों में हजारों ट्रक-ट्रालियों में गन्ना लदा खड़ा है। किसानों को सहकारी चीनी मिलों में घोषित समर्थन मूल्य 335 रूपये प्रति क्विंटल भी नहीं मिल रहा है। इससे किसान अपना गन्ना सस्ते दामों में बेचने पर मजबूर है। श्री पटेल ने गन्ना किसानों का बकाया मूल्य दिलाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति जी से हस्तक्षेप करने की मांग किया है।

About Samar Saleel

Check Also

स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं आईपीएल के ये खिलाड़ी, लुक से आप भी ले सकते हैं टिप्स

22 मार्च को आईपीएल की ट्रॉफी के लिए महामुकाबले की शुरुआत हो गई है। इस ...