Breaking News

गंगटोक एक मनमोहक जगह

सिक्किम की राजधानी है गंगटोक। इसकी खूबसूरती इतनी मनमोहक है मानों हम किसी अलग ही दुनिया में आ गए हों। सिक्किम की खूबसूरती को निहारने के लिए आपको कई दिन लग सकते हैं। अगर आप चार-पांच दिन के टूर पर जा रहे हैं, तो ईस्ट सिक्किम घूम सकते हैं। सिक्किम चार हिस्सों में बंटा है- ईस्ट, वेस्ट, नार्थ और साउथ। ईस्ट सिक्किम में गंगटोक बेहद आकर्षक जगह है। गंगटोक को कश्मीर के बाद धरती का दूसरा स्वर्ग कहा जा सकता है। कंजनजंगा की पहाड़ियों से घिरे इस शहर की खूबसूरती ऐसी है कि बस आंखें ठहर जाती हैं।
गंगटोक में कई जगह बौद्ध मठ बने हैं, जिसके प्रति देश-विदेश के लोगों की आस्था जुड़ी है। बौद्ध मठ का यहां होना यहां के बौद्ध धर्म को दर्शाता है। गंगटोक देखकर ऐसा लगता है मानो हम किसी पहाड़ की चोटी पर हैं। वैसे तो गंगटोक की खूबसूरती इतनी है कि आप चाह कर भी यहां से फुर्सत नहीं पा सकते। गंगटोक जाएं, तो आस-पास की जगह देखना न भूलें। गंगटोक में घूमने लायक और भी जगह हैं। ताशी न्यू पॉइंट यहां से लगभग आठ किलोमीटर दूर है, जहां से पूरे गंगटोक का खूबसूरत नजारा दिखता है। यहां मन को तरोताजा कर देने वाली ठंडी हवाएं यादगार बन कर स्मृतियों में कैद हो जाती हैं।
इसके अलावा सात किलोमीटर की दूरी पर गणेश जी का मंदिर है जिसे श्गणेश टोकश् कहते हैं। यहां से करीब तीन किलोमीटर दूर हनुमान जी का खूबसूरत मंदिर है। घने जंगलों के बीच रिसर्च इंस्टीटयूट आफ तिब्बतोलॉजी में तिब्बती साहित्य और संस्कृति के बारे में काफी जानकारी उपलब्ध है।
गंगटोक को पहाड़ों का शहर भी कहा जाता है। अगर आप पहाड़ के ऊपर का नजारा देखना चाहते हैं तो यहां के मुख्य बाजार में रोप-वे की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर ट्रेकिंग, माउनटेनियरिंग, रिवर राफ्टिंग और दूसरे खेलों का भी मजा लिया जा सकता है।

About Samar Saleel

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...