Breaking News

Tonga Kingdom में तूफान से राहत के लिए भारत ने दिए 10 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। Tonga Kingdom में चक्रवाती तूफान गीता से राहत के लिए भारत ने मदद के तौर पर संयुक्त राष्ट्र को 10 लाख डॉलर सहायता राशि दी है। यह तूफान संयुक्त राष्ट्र में टोंगा किंगडम में आया है।

  • चक्रवाती तूफान गीता से हुई तबाही से उबरने के लिए 10 लाख डॉलर की राहत राशि प्रदान की गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी प्रदान की।

Tonga Kingdom प्राथमिकताओं व जरूरतों के अधार पर तय होंगी पुनर्वास परियोजनाएं

यूएन ऑफिस ऑफ साउथ-साउथ को-ऑपरेशन (यूएनओएसएससी) ने सोमवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष (आई-यूएनडीपीएफ) की ओर से टोंगा को पांच लाख डॉलर की राहत तत्काल प्रदान की जाएगी। शेष राशि पांच लाख डॉलर इसके बाद दिया जाएगा। यूएनओएसएससी ने कहा, “क्षति का आकलन करने के बाद टोंगा की सरकार प्राथमिकताओं व जरूरतों के अनुसार आई-यूएनडीपीएफ की मदद से पुनर्वास परियोजनाएं तय करेगी।”

  •  इस तीव्रता के चक्रवाती तूफान में हवा 225 से 279 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है।
  • देश की संसद तूफान से तहस-नहस हो गई
  • द्वीप-समूह को काफी क्षति हुई है।
  • अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस ने कहा कि आरंभिक आकलन के मुताबिक टोंगा की 70 फीसदी आबादी प्रभावित हुई है।
  • टोंगा टापू में सबसे ज्यादा तबाही मची है, जहां देश की राजधानी नुकुईलोफा स्थित है।

भारतीय उच्चायोग के अनुसार

Narendra-Modi-pm-tonga

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोंगा के प्रधानमंत्री अकिलिसी पोहिवा को सहानुभूति संदेश भेजा।
  • “मोदी ने कहा कि कठिन व विपत्ति के इस क्षण में भारत टोंगा के लोगों के साथ मित्रवत रूप में खड़ा है।
  • उन्होंने अपने संदेश में 10 लाख डॉलर की मदद देने की पेशकश की।

रिपोर्ट—संदीप सिंह वर्मा

About Samar Saleel

Check Also

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस का टकराव तय, अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की दौड़ बनेगा मुद्दा, चर्चा आज

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ...