Breaking News

TMC कार्यकर्ताओं ने सीबीआई कार्यालय का घेराव करने का किया प्रयास

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के विरोध में जिस तरह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) TMC की राष्ट्रीय अध्य्क्ष ममता बेनर्जी ने मोर्चा खोल है उसी क्रम में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय और जिलाध्यक्ष राम प्रीत शर्मा के नेतृतव में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आज हज़रत गंज स्थित सीबीआई कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। जहां पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

TMC प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय ने

इस मौके पर टीएमसी TMC प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल देश की विपक्षी पार्टियों को परेशान करने के लिए कर रही है। कोलकाता में पुलिस कमिश्नर के ऊपर सीबीआई की कार्रवाई ने भाजपा सरकार की मंशा को पूरी तरह से साफ कर दिया है। भगवा पार्टी पर ’राजनीतिक प्रतिशोध’ का आरोप लगाते हुए टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है क्योंकि भाजपा डर गई है या हताश है? इसलिए राजनीतिक प्रतिशोध जारी है।
टीएमसी के जिलाध्यक्ष रामप्रीत शर्मा ने कहा कि ,“अखिलेश यादव से मायावती तक, किसी को भी नहीं बख्शा गया है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक। भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध है। भाजपा सीबीआई का दुरूप्रयोग कर रही है। जिसके चलते आज लखनऊ स्थित सीबीआई कार्यालय का घेराव टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया गया।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...