Breaking News

Mahatma Gandhi के अपमान के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘ के नेतृत्व में आज लखनऊ, हजरतगंज चैराहे पर स्थित राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi महात्मा गांधी प्रतिमा पर 13 प्वांइट रोस्टर और महात्मा गांधी के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। गांधी जी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया वहीं दूसरी ओर जिस तरह से केन्द्र व प्रदेश सरकार की सह पर उनकी मृत्यु के 71 वर्षों के बाद गांधी जी का अपमान किया गया जिसको पूरे देश ने देखा है। इस घटना से देश व प्रदेश का छात्र व नौजवान अत्यंत दुःखी व आक्रोशित है।

Mahatma Gandhi को अपमानित करने वालों

महामहिम राज्यपाल उ.प्र. को दिये गऐ ज्ञापन में यह मांग की गई कि राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi महात्मा गांधी को अपमानित करने वालों के विरूद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो और उन पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाय। केन्द्र सरकार द्वारा 200 प्वांइट रोस्टर के सम्बन्ध में बिल लाकर अध्यादेश जारी किया जाए।इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में छात्र और नौजवान उपस्थित रहे।

लोक शक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अपने सैकड़ों साथियों के साथ सपा में शामिल

लखनऊ। समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष आज प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं लोक शक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम.एल. गुप्ता ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर 2019 ई0 में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को जिताने का काम करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, एम.एल.सी.जगजीवन प्रसाद, विधायक  शैलेन्द्र यादव ललई तथा एम.एल.सी. राजेश यादव भी उपस्थिति थे। उम्मीद है कि इन नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...