Breaking News

Allahabad University छात्रसंघ के कार्यक्रम में जाने से रोकना केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों की मिली भगत : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार छात्रों-नौजवानों से घबराती है उसकी पराजय तय है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। किसान,नौजवान,व्यापारी, अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं। इसके लिए 2019 की लोकसभा की और 2022 में विधानसभा के चुनावों की लड़ाई हमें मजबूती से लड़नी होगी। इसके लिए हर बूथ पर एकजुट होकर जीत दर्ज करानी है।

Akhilesh Yadav said stopping my journey to Prayagraj is the conspiracy of central and state government

लाठीजार्च में सांसद धर्मेन्द्र यादव सहित कई

अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों नौजवानों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अमौसी एयरपोर्ट पर उन्हें Allahabad University जाने से रोकने पर विरोध प्रदर्शन करने वालों को बधाई देते हुए उनका भी आभार जताया जो विभिन्न जनपदों में स्वतः स्फूर्त ढंग से भाजपा सरकार की छात्र विरोधी,जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने बिना कारण पुलिस लाठीजार्च में सांसद धर्मेन्द्र यादव सहित कई साथियों के घायल होने पर चिंता जताई और प्रशासन की बर्बरता की निंदा की।

भाजपा अनर्गल प्रलाप और झूठे आंकड़े पेश करने में

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास युवाओं की शानदार और जानदार ऊर्जा है। छात्र-युवा भाजपा की तानाशाही नीतियों एवं अलोकतांत्रिक आचरण का हर स्तर पर जवाब देंगे। हम लाठी खाएंगे पर पीछे भी नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा यह लड़ाई बड़ी है, संघर्ष-आन्दोलन में जोखिम उठाने में घबराना नहीं है। हमारी एकजुटता और संकल्पशक्ति ही हमें विजय दिलाएगी।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा से हमें सावधान रहना है। भाजपा अनर्गल प्रलाप और झूठे आंकड़े पेश करने में अव्वल है। वह दो शपथ लेती है एक संविधान की पर दूसरी जिस पर अमल करती है वह आरएसएस की शपथ है। सरदार पटेल ने इस पर बंदिश लगाई थी क्योंकि अराजकता,आगजनी,अफवाह फैलाने के उस पर आरोप थे।

Allahabad University छात्रसंघ

भाजपा का एजेन्डा विकास रोकना, समाज में नफ़रत फैलाना

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनको प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के कार्यक्रम में जाने से रोकने में केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों की मिली भगत थी। वह कार्यवाही पूर्णतया अवैधानिक थी। उन्होंने कहा कि वे तो नौजवानों से मिलने जा रहे थे। जो सरकार उनसे घबराती है वह कितने दिन अपनी खैर मनाएगी।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने कोई ऐसा काम तो किया नहीं कि कहीं कोई बदलाव दिखे। भाजपा की सरकार जाएगी तो नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा और किसानों के साथ न्याय होगा। व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित होगी। समाज के हर वर्ग को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। समाजवादी सरकार में एक्सप्रेस-वे बनी जिससे करोड़ों में राजस्व मिलेगा। उसके किनारे मंडियां बनाने की योजना से उससे किसान, व्यापारी और उपभोक्ता सभी को लाभ होता। भाजपा का एजेन्डा विकास रोकना, समाज में नफ़रत फैलाना है। जनता चुन-चुन कर एक-एक का हिसाब इस चुनाव में भाजपा से लेगी।

About Samar Saleel

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...