Breaking News

Shanaya Kapoor भी करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

जाह्नवी कपूर की धमाकेदार एंट्री के बाद एक और कपूर गर्ल बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी में हैं। ये कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की बेटी Shanaya Kapoor शनाया कपूर हैं। बता दें कि शनाया कपूर बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं, लेकिन वैसे नहीं जिस तरह आप सोच रहे हैं। जी हां शनाया अपनी कजिन जाह्नवी कपूर की तरह बतौर एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री नहीं ले रही हैं। फिलहाल वे असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने काम की शुरुआत कर रही हैं।

Shanaya Kapoor बॉलीवुड में अपना डेब्यू

खबर है कि एक्टर संजय कपूर और माहीप कपूर की बेटी Shanaya Kapoor शनाया कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। शनाया अपने पहले बॉलीवुड प्रोजेक्ट में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रही हैं। इसकी शूटिंग लखनऊ में होगी, जिसके लिए शनाया लगभग दो हफ्तों के लिए लखनऊ में रहेंगी। संजय कपूर और माहीप ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

संजय कपूर और माहीप ने शनाया के प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी को नहीं दी, लेकिन एक पोस्ट शेयर कर बेटी को शुभकामनाएं जरूर दी है। मां माहीप ने शनाया और संजय की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, ’मेरी बेबी दो हफ्ते के लिए लखनऊ गई।’ वहीं संजय कपूर ने भी बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है। बता दें कि, शनाया हमेशा से बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में संजय ने भी बताया था कि, ’शनाया बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रही हैं। मुझे सच में नहीं पता क्या होने वाला है। उसने अभी 12वीं पास की है और वह बॉलीवुड में करियर बनाने की तैयारी कर रही हैं।’

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...