Breaking News

Captain Cool का नया हेयर स्टाइल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने स्टाइल के लिए पहचाने जाते हैं। इस स्टाइल के कारण ही धोनी को कैप्टन कूल Captain Cool भी कहा गया। जब धोनी ने डैब्यू किया था तब उनके लंबे बाल उनकी स्टाइल हुआ करती थी। उसके बाद धोनी ने अपने बालों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किए और वे कई नए-नए लुक्स में नजर आए।

सीरीज के लिए Captain Cool

अब ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। इस सीरीज के लिए Captain Cool कैप्टन कूल धोनी फिर नए हेयरकट के साथ नजर आएंगे। फिलहाल धोनी का नया हेयरकट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स धोनी को काफी पसंद कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट के स्टाइलिश प्लेयर माने जाने वाले धोनी पिछले कुछ समय से नए लुक में नजर नहीं आए थे, लेकिन इस सीरीज के लिए धोनी ने नया हेयरकट अपनाया है। धोनी पिछले कुछ समय से सिंपल हेयर स्टाइल में ही नजर आते रहे हैं। ज्यादातर समय से उन्होंने आर्मीमैन की तरह छोटे-छोटे बालों वाला स्टाइल ही अपनाया है।

धोनी हालांकि आईपीएल और विज्ञापनों की शूटिंग के दौरान ही अलग स्टाइल में नजर आए हैं। लेकिन क्रिकेट सीरीज के लिए लंबे समय बाद धोनी ने नया हेयरकट अपनाया है। नए हेयरकट में धोनी के बाल साइड से शॉर्ट ट्रिम हैं। वहीं सामने की तरफ थोड़े स्पाइक्स हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये नया लुक छा गया है। फैंस इसे काफी पसंद करे रहे हैं।
धोनी ने कुछ समय पहले हेयरकट में रेट्रो लुक ट्राई किया था। इस लुक को ’वि हॉक’ लुक कहा जाता है। सोशल मीडिया पर धोनी के इस लुक की तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

 

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...