Breaking News

Employment, किसान और मंहगाई के मुद्दों पर पर्दा डाल रही है भाजपा : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा Employment रोजगार, किसान और मंहगाई के मुद्दों पर पर्दा डाल रही है। नौजवानों की पीढ़ी बिना कामकाज के भटक रही है। कानून व्यवस्था अराजकता की भेंट चढ़ गई है। ऐसे में सन् 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनावों में लोकतंत्र की परीक्षा होगी। लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हटाना राष्ट्र हित में है। यही ‘‘राष्ट्र धर्म‘‘ है।

Employment से कोई लेना देना नहीं

श्री यादव आज यहां डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार, पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा पाखण्डी है। Employment रोजगार और किसानों से इनका कोई लेना देना नहीं, झूठ की खेती उगाना उनका एजेण्डा है।

समाज में नफ़रत फैलाना उनका मुख्य काम है। अंधविश्वास की आड़ में भाजपा अधर्म करती है। छल बल से भाजपा ने देश के कारपोरेट जगत पर एकाधिकार कर रखा है। प्रचार माध्यमों पर सत्ताधारी दल का कब्जा है। भाजपा का यह कृत्य अलोकतांत्रिक है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस का विकास और सामाजिक सौहार्द से कोई नाता-रिश्ता नहीं है। भाजपा जातिवाद फैलाती हैं जबकि समाजवादी जातिवाद के विरूद्ध है। भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं थी। वह तो समाजवादी थे जिन्होंने सन् 1942 के आन्दोलन को गति दी थी। आजादी के बाद आरएसएस पर तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने प्रतिबंध लगा दिया था।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में अहिंसक आन्दोलन प्रदर्शन पर बर्बर लाठीचार्ज किया जाता है। निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। किसानों-नौजवानों और छात्र-छात्राओं पर गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं। भाजपा कई तरह की चालें चलती है। इसलिए भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा विकास विरोधी है। समाजवादी राष्ट्र प्रेमी है। भाजपा लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हो गई है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

 मेरठ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मेरठ शहर में रोड शो आयोजित किया जा रहा ...