Breaking News

कुपोषण, भूख के आंकड़ों में देश पिछड़ा : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में समस्याओं को उलझाने का ही काम हुआ है। किसान परेशान है। बीमारी, कुपोषण, भूख के आंकड़ों में देश पिछड़ा हुआ है। जीडीपी में भी पीछे है। भ्रष्टाचार बढ़ा है।

कानून व्यवस्था चैपट है। किसान, नौजवान, व्यापारी, गरीब सभी लोकसभा चुनावों में मतदान का अवसर आने का इंतजार कर रहे है। सबकी इच्छा है कि देश को नई सरकार और नया प्रधानमंत्री मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को भी जिताने के लिए एकजुट हों। भाजपा के सत्ता से हटने के बाद ही नया भारत बनेगा।

कुपोषण के मामले बढ़े

श्री अखिलेश आज यहां पार्टी मुख्यालय के डॉ लोहिया सभागार में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कुपोषण के मामले बढ़े हैं उन्होंने कहा पूर्वोत्तर भारत से लेकर कश्मीर तक समस्याएं ही समस्याएं हैं।

किसान तभी खुशहाल होगा जब शत प्रतिशत कर्जमाफी हो। जब उद्योगपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों का पूरा कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा सकता है? किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है। 14 दिन में भुगतान के वादे के बावजूद गन्ना किसानों का बकाया अभी तक अदा नहीं हुआ है।

श्री यादव ने कहा कि किसान के सामने सवाल है कि उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य कौन देगा, वह कहां मिलेगा? सरसों लहलहा रही है किन्तु भाजपा सरकार ने विदेश से तेल मंगा लिया है।

स्वदेशी का नारा देने वाले जब विदेश से वस्तुओं का आयात करेंगे तो किसान को लागत मूल्य भी कैसे मिल पाएगा। किसान को हर फसल में धोखा मिला है। खाद की बोरी में जो 5 किलो कमी की थी उसी का पैसा लौटाने का नाटक हो रहा है।
श्री यादव ने कहा कि कुम्भ स्नान के बाद दान की परम्परा है। हमने मांग की थी कि भारत सरकार आगरा का किला दान कर दे ताकि संगम किनारे धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकें लेकिन भारत सरकार का दिल छोटा है उसने मांग नहीं मानी

प्रभाकर पाण्डेय ने ली सपा की सदस्यता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने औरैया निवासी प्रभाकर पाण्डेय को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताई।
श्री पाण्डेय अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। श्री अखिलेशने उम्मीद जताई कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्री प्रभाकर2018 में कांग्रेस से सिकन्दरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे हैं। इनके पिता संतोष पाण्डेय विधूना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी रहे हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

दो बाइक की आमने-सामने से आपस में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन घायल

अलीगढ़: आमने-सामने से दो बाइक आपस में भिड़ गईं। टक्कर से दोनों बाइक पर सवार ...