Breaking News

फ़िरोज़ाबाद police तकनीकी कार्यों में प्रथम स्थान पर : एसएसपी

फ़िरोज़ाबाद। फिरोजाबाद police ने तकनीकि कार्यों में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिसके बारे में एसएसपी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ के निर्देशानुसार नागरिकों को लाभान्वित एवं पुलिस के कार्यो में पारदर्शिता लाने के लिए सीसीटीएनएस योजना को लागू किया गया। जिसमें जनपद फ़िरोज़ाबाद के समस्त कार्य सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किये जा रहे हैं।

आगरा जोन police आगरा को प्रथम स्थान

जिसके अंतर्गत एफआईआर को ऑनलाइन करने में उत्तर प्रदेश की जॉच सूची में आगरा जोन आगरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश की जनपद सूची में फ़िरोज़ाबाद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के शीर्ष बीस थानों की सूची में थाना रसूलपुर को प्रथम स्थान मिलने के साथ साथ जनपद के दस थानों को स्थान मिला है। जनपद में सीसीटीएनएस का कार्य सम्पादित करने वाले आरक्षियों को प्रदेश में जनपद का नाम उज्जवल किया। एसएसपी ने इन सभी पुलिसकर्मियों को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की टीम के नाम इस प्रकार से हैं।

1-का. आरक्षी अनुज कुमार
2-आरक्षी चंद्रशेखर
3-आरक्षी कुलदीप सिंह
4-देवेन्द्र कुमार
उपरोक्त सभी सीसीटीएनएस कार्यालय से
5-आरक्षी जसराम थाना रसूलपुर
6-आरक्षी नीरज थाना रसूलपुर
7-आरक्षी विजय गुप्ता थाना रसूलपुर
8-आरक्षी विजय गुप्ता थाना रसूलपुर
9-आरक्षी राजेन्द्र थाना पचोखरा
10-आरक्षी गीताराम थाना मक्खनपुर
11-आरक्षी हरविलास थाना खैरगढ़
आदि इन सभी को एसएसपी डॉ मनोज कुमार ने जनपद को गौरवान्वित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहित किया।

Mohd. Farman

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...