Breaking News

निगम कर्मचारियों की budget में कटौती न करने की मांग

नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत की जा रही budget में कटौती को समाप्त करने की मांग उठाई। जिसके संबंध में उन्होंने कहा कि कटौती की धनराशि को अवमुक्त किया जाये। जिसके संबंध में नगर निगम कर्मचारी संघ ने महापौर संयुक्ता भाटिया को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बजट में कटौती का प्रविधान न किये जाने का निर्णय लिये जाने पर नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ ने उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मांग की है कि निकाय से निकाले गए संविदा/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की बहाली, राजस्व,लेखा, लिपिकीय संवर्ग में व्याप्त वेतन विसंगतियों को समाप्त किये जाने, राजस्व निरीक्षक श्रेणी दो को सहायक राजस्व निरीक्षक का पदनाम वेतनमान एवं 50 प्रतिशत पदोन्नति के प्रकरण को भी शीघ्र निस्तारित किया जाये।

महापौर ने निगम budget पर सीएम से वार्ता कर निर्णय का दिया आश्वासन

नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महापौर संयुक्ता भाटिया को ज्ञापन सौंपा। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री तथा नगर विकास मंत्री एवं उत्तर प्रदेश शासन से वार्ता के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया। संघ ने मांग की लखनऊ नगर निगम की जो भी गृहकर एवं अन्य मदों से आय प्राप्त हो उसका शतप्रतिशत कर्मचारियों के वेतन भत्तों एवं लम्बित देयों का भुगतान किया जाए एवं राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली धनराषि का भुगतान भी कर्मचारी देयों में किया जाए।

निकाले गए कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल

निगम मुख्यालय में निकाले गए कर्मचारियों एवं अन्य मांगों को लेकर स्वास्यत शासन कर्मचारी संगठन के महामंत्री अशोक गोयल की नगर निगम मुख्यालय में आज से भूख हड़ताल का संघ ने समर्थन करते हुए शुरूआत कराई। गोयल को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की लड़ाई में पूर्ण सहयोग की घोषणा की है। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री से मांग की है कि स्वास्यत शासन कर्मचारी संगठन की मांगों को तत्काल निस्तारित कराया जाए।

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...