Breaking News

शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : Rural development minister

लखनऊ। ग्राम्य विकास मंत्री Rural development minister (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेन्द्र सिंह की संस्तुति पर शासन ने ग्राम्य विकास विभाग के दो उपायुक्तों को अनुशासनहीनता के आरोप में निलम्बित कर दिया है। ज्ञातव्य है कि शासन द्वारा 31.05.2018 को ग्राम्य विकास विभाग के तत्कालीन उपायुक्त संतोष कुमार पाण्डेय का स्थानान्तरण जनपद गोरखपुर में उपायुक्त (श्रमरोजगार) के पद पर करते हुए दिनांक 25.06.2018 को कार्यमुक्त कर दिया गया था। इसी प्रकार तत्कालीन ग्राम्य विकास विभाग के उपायुक्त अरविन्द कुमार जैन को 21.06.2018 को उपायुक्त (श्रम रोजगार) बांदा के पद पर स्थानान्तरित करते हुए 25.06.2018 को कार्यमुक्त कर दिया गया था। परन्तु दोनों ही उपायुक्तों द्वारा नवीन जनपदों में अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है।

Rural development minister डॉ. महेन्द्र सिंह ने

संज्ञान में आने पर इन दोनों अधिकारियों के कृत्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हए Rural development minister ग्राम्य विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेन्द्र सिंह ने निलम्बित करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि लगभग 6 माह का समय व्यतीत होने के उपरान्त भी अधिकारियों द्वारा नवीन तैनाती के स्थान पर योगदान नहीं करना घोर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के लगातार अनुपस्थित रहने से जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा शासन की योजनाओं का लाभ भी आम जन तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने ग्राम्य विकास से जुड़े अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि शासकीय कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर आवश्यकता पड़ने पर इससे भी बड़ी कार्यवाही की जायेगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

दो बाइक की आमने-सामने से आपस में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन घायल

अलीगढ़: आमने-सामने से दो बाइक आपस में भिड़ गईं। टक्कर से दोनों बाइक पर सवार ...