Breaking News

कांग्रेस ने रायबरेली को आर्थिक रूप से गरीब बना दिया : MLC

रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र के ऐहार एवं सरेनी के बेनीमाधवपुर में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उपस्थित जनसमूह ने नहरों में पानी, गौशाला निर्माण तथा विकास कार्यों के लिए एमएलसी दिनेश सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मोदीजी के हाथों में देश सुरक्षित है। मोदीजी ने सक्षम नेतृत्व क्षमता की बदौलत पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद कर दिया है।श्री सिंह ने कहा कि रायबरेली को राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से कांग्रेस ने गरीब बना दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि 60 साल से कांग्रेस का सांसद होते हुए भी कांग्रेस ने रायबरेली के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। रायबरेली के विकास के लिए कोई प्रस्ताव रखा, सिर्फ सांसद ने रायबरेली की जनता को छला है। जबकि भाजपा सरकार मे रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के हजारों लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। इस मौके पर शिशुपाल सिंह, सभाजीत सिंह, विपुल सिंह, रमाकांत लोधी, ओंकार यादव,कीर्ति मनोहर आदि मौजूद रहे।
रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...