Breaking News

नारी धरती पर सबसे पवित्रम रूप : Ramavati Tiwari

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश सचिव रमावती तिवारी (Ramavati Tiwari) और युवा राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता चौधरी ने प्रदेश की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। विभिन्न परीक्षाओं में मेरिट लिस्ट में लड़कियां तेजी से आगे बढ रही है।

संतानों ने अपनी मां को महत्व देना कम कर दिया

रमावती तिवारी ने कहा कि “मां” अर्थात माता के रूप में नारी धरती पर अपने सबसे पवित्रम रूप में है। माता यानी जननी। मां को ईष्वर से भी बढकर माना गया हैं किंतु बदलते समय के हिसाब से संतानों ने अपनी मां को महत्व देना कम कर दिया है। यह चिंताजनक पहलू है।

नारी कंधे से कंधे मिलाकर राष्ट्र के विकास में

सुनीता चौधरी ने कहा कि महिलाएं अपनी मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर रही हैं। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को इनकी प्रतिभा का सम्मान करना चाहिए। आज नारी कंधे से कंधे मिलाकर राष्ट्र के विकास में हर सम्भव प्रयास कर रही है।

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा ने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त किए स्टार प्रचारक, राजस्थान व एमपी के सीएम भी करेंगे प्रचार

यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में आठ सीटों पर मतदान होगा जिसके ...