Breaking News

जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया : डाॅ0 मसूद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि देश के विकास के नाम पर थोथा प्रलाप करने वाली भाजपा अब लोकसभा चुनाव में विकास का मुददा छोड़कर राष्ट्रवाद का झूठा मुखौटा दिखाने का प्रयास कर रही है। जिन कर्णधारों ने देश को अपनी नीतियों के फलस्वरूप दस साल पीछे ढकेल दिया हो वहीं लोग छदमवेश धारण करके राष्ट्रवादी बनने का असफल प्रसास कर रहे हैं।

हजारों करोड़ रूपया विदेश घूमने के बहाने बर्बाद

डाॅ0 अहमद ने कहा कि 5 साल तक सीमा पर धीरे-धीरे करके हजारों लोग शहीद होते रहे और देश के स्वयंभू कर्णधार कहलाने वाले लोग विदेशों में भ्रमण करते रहे। देश का हजारों करोड़ रूपया विदेश घूमने के बहाने बर्बाद होता रहा। ताजुब है कि पांच साल तक ये देशभक्ति कहां सोती रही।चुनावी वर्ष में यूपी में सपा बसपा रालोद के गठबंधन से हार का रास्ता देखकर भाजपा ने राष्ट्रवाद की शरण लेना प्रारम्भ किया है।

अयोध्या के राम मन्दिर से लेकर निर्मल गंगा तक

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,वास्तविकता यह है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जिन घोषणाओं पर वोट ले करके सरकार बनाई उनमें से एक भी घोषणा पत्र अमल नहीं हो सका। अयोध्या के राम मन्दिर से लेकर निर्मल गंगा परियोजना के साथ साथ प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरियां और विदेशों का कालाधन 100 दिन में वापस लाने और प्रत्येक नागरिक के खाते में 15-15 लाख भेजने के नारे और प्रलोभन धरे के धरे रह गये।

गठबंधन ने भाजपा के बड़े किले ध्वस्त कर दिये

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आसन्य लोकसभा चुनाव में गठबंधन की अप्रत्याशित विजय होगी क्योंकि उत्तर प्रदेश में विगत 4 उपचुनावों में गठबंधन ने भाजपा के बड़े किले ध्वस्त कर दिये हैं। यूपी की जनता ने चौ0 चरण सिंह, डाॅ0 भीमराम अम्बेडकर एवं डाॅ0 राममनोहर लोहिया के सिद्वान्तों पर चलने वाले दलों के पक्ष में मतदान करने और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प कर लिया है।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...