Breaking News

अंबानी परिवार सैन्य कर्मियों के लिए आयोजित कर रहा Musical Fountain Show

रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी सुरक्षाबलों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के इरादे से सेना के जवानों, पुलिसकर्मियों तथा उनके परिजनों के लिए विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो (Musical Fountain Show) आयोजित कर रहे हैं। इस शो में करीब 7,000 सुरक्षाबलकर्मी और उनके परिवार के लोग शिरकत करेंगे। शो धीरूभाई अंबानी स्क्वायर (Dhirubhai Ambani Square) में संपन्न मंगलवार को शाम 7 बजे से आयोजित होगा।

अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में एक साल तक खाद्यान्न

बेटे की शादी की खुशी में अंबानी परिवार ने धीरुभाई अंबानी स्क्वायर 6 मार्च को मुम्बई के लोगों को समर्पित किया था और पुलिसकर्मियों को मिठाई भेजी है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी शनिवार को श्लोका मेहता के साथ परिणय सूत्र में बंधे है। इसके अलावा उन्होंने मुम्बई के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में एक साल तक खाद्यान्न उपलब्ध कराने की घोषणा भी की है।

https://youtu.be/UshvjH64Yxs

शो में 150 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार

इस म्यूजिकल फांउटेन शो में 600 एलईडी लाइट की रोशनी में जगमगाते 45 फीट की ऊंचाई तक पानी फेंकने वाले फव्वारों के खूबसूरत नजारे के साथ नृत्य का कार्यक्रम भी होगा। शो में 150 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार शिरकत करेंगे। इस शो का थीम रासलीला है।

https://www.facebook.com/RelianceIndustriesLimited

नीता अंबानी ने इस बारे में जानकरी देते हुए कहा कि वह सैन्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों तथा उनके परिजनों के साथ शो के अनुभव को साझा करने के लिए अंबानी परिवार उत्साहित हैं। स्क्वायर का निर्माण मुंबई के बांद्रा कुर्ला परिसर में धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के सामने किया गया है।

स्क्वायर रिलायंस इंडस्ट्रीज और MMRDA का एक संयुक्त उपक्रम

स्क्वायर जियो वर्ल्ड सेंटर (Jio World Centre) का हिस्सा है, जो एक विश्वस्तरीय,बहुउपयोगी सुविधा है।स्क्वायर रिलायंस इंडस्ट्रीज और मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) का एक संयुक्त उपक्रम है,जो देश में सबसे बड़ी और सर्वाधिक बेहतर वैश्विक सम्मेलन सुविधाओं और सेवाओं का निर्माण कर रहा है।

https://twitter.com/flameoftruth

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस कैम्ब्रिज सेक्शन ने जीती बास्केटबॉल चैम्पियनशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर एक्सटेशन कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल के तत्वावधान में दो ...