Breaking News

साइना नेहवाल की बायोपिक बाहर हुई Shraddha Kapoor

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक को लेकर खबर आ रही थी कि श्रद्धा Shraddha Kapoor ने बीच में यह फिल्म छोड़ दी है। कहा जा रहा था कि लंबे समय से इस फिल्म पर काम नहीं हो रहा था क्योंकि श्रद्धा शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं। अब निर्माताओं ने परिणीति चोपड़ का इस रोल के लिए चुन लिया है। अब परिणीति को भी इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग से गुजरना होगा।

Shraddha Kapoor ने भी करीब डेढ़ वर्ष से

बता दें कि श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor ने भी करीब डेढ़ वर्ष से अधिक की ट्रेनिंग की थी, इसके बावजूद उन्हें ऐसा नहीं लग रहा कि वह इस खेल में परिपक्व नहीं हो पाई है। वैसे लंबी खोज और विचार के बाद इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को लीड रोल के लिए चुना गया था। उनका पहला लुक जारी हुआ किया गया था जिसमें श्रद्धा बिल्कुल साइना जैसी नजर आ रही थीं। यह तस्वीर बैडमिंटन कोर्ट पर ली गई थी। इससे पहले भी श्रद्धा कपूर और साइना नेहवाल के कुछ फोटोज जारी हुए थे। ये तस्वीरें थीं उस ट्रेनिंग सेशन की जिसमें एक्ट्रेस शामिल हो रही थीं।

इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह अगले साल रिलीज होगी। निर्देशक अमोल गुप्ते लंबे समय से इस पर काम कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर का कहना था ’पूरी जिंदगी में हर लड़की ने बैडमिंटन खेला ही होता है। साइना का रोल करने को मिल रहा है तो मैं खुद को लकी महसूस कर रही हूं। वे शानदार खिलाड़ी हैं और यूथ आयकन भी। बेताब हो रही हूं इस रोल की खोल में जाने के लिए।’

साइना ने भी कहा था ’श्रद्धा अगर मेरा रोल करती है तो वाकई अच्छी बात है। वो गुणी होने के साथ खूब मेहनती भी हैं।’ अब यही मेहनत साइना को देखने को मिल रही है। तस्वीरों में दिख रहा है कि श्रद्धा ने अपने आप को वैसा ही तैयार किया है, जैसे साइना खुद को करती हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...