Breaking News

कांग्रेस : बाराबंकी से पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें 18 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी। इसमें असम के लिए 5 सीट, मेघालय की 2 सीट, नागालैंड की 1 सीट, सिक्किम की 1 सीट, तेलंगाना की 8 सीट और यूपी की 1 सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषण की गयी।

पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल एम संगमा तुरा से

कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में सिलचर से सुष्मिता देव, कलियाबोर से गौरव गोगोई और शिलांग से विंसेंट एच पाला का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की बाराबंकी सीट से पार्टी नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। मेघालय के शिलांग से विंसेट पाला को मैदान में उतारा गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल एम संगमा राज्य की दूसरी लोकसभा सीट तुरा से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।

असम में पार्टी ने करीमगंज से स्वरूप दास को उम्मीदवार बनाया है। डिब्रूगढ़ से पूर्व सांसद पबन सिंह घाटोवार, जोरहाट से सुशांत बोर्गोहिन, सिलचर लोकसभा सीट से सुष्मिता देव और कालियाबोर सीट से गौरव गोगोई हैं। पार्टी ने के.एल.चिशी का नाम नागालैंड से और भारत बेसनेट को सिक्किम से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

दूसरी लिस्ट में 5 महाराष्ट्र और 16 उत्तर प्रदेश के

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और पोन्नम प्रभाकर क्रमशः मलकाजगिरी और करीमनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रमेश राठौड़ दिलाबाद से, ए. चंद्रशेखर पेडापल्ली सीट से, मदन मोहन राव जहीराबाद सीट से, गली अनिल कुमार मेडक से, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी चेवेला लोकसभा सीट से और पोरिका बलराम नायक महमूदाबाद से मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस ने बीते बुधवार लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी,जिसमें 21 उम्मीदवारों में से 5 महाराष्ट्र के और 16 उत्तर प्रदेश थे।

About Samar Saleel

Check Also

बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट, पीलीभीत में रूस की महिला ने भी किया मतदान

पीलीभीत :  पीलीभीत-बहेड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। इसे ...