Breaking News

Grapes के हैं कई फायदे

आपको शायद पता न हो लेकिन Grapes अंगूर ब्रेन हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह अल्जाइमर जैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों को शुरूआत में ही रोकने में सक्षम है। ऐसा इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स के कारण होता है। इसलिए अगर आपको स्वयं को मस्तिष्क विकारों से बचाना है जो अंगूर का सेवन करना शुरू कर दीजिए।

Grapes के रस का सेवन

आज के समय में लोग जिस तरह किसी भी वक्त कुछ भी खा लेते हैं, उसके कारण पाचन संबंधी परेशानियां उत्पन्न होती है। अंगूर पेट की गर्मी को कम करता है और अपच को ठीक करता है। इसके लिए आप एक गिलास अंगूर के रस का सेवन करें। यह अपच के साथ−साथ पेट में सूजन व जलन को भी कम करेगा।
माइग्रेन से राहत

अगर आपको सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा हो तो एक गिलास अंगूर के रस का सेवन कीजिए। वहीं जिन लोगों को माइग्रेन की शिकायत रहती है, वे हर सुबह ताजे अंगूर के रस का सेवन करें। दरअसल, अंगूर में पाए जाने वाले एंटी−ऑक्सीडेंट्स सिरदर्द व माइग्रेन के उपचार के लिए बेहद प्रभावी तरीके से काम करते हैं।

लड़े स्तन कैंसर से
भारत में स्तन कैंसर के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। इससे लड़ने में अंगूर आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप बैंगनी रंग के अंगूर के रस का सेवन नियमित रूप से करें। दरअसल, अंगूर में एंटीमुटाजेनिक और एंटी−ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हर तरह के कैंसर खासतौर से स्तन कैंसर से निपटने में प्रभावी माने गए हैं।

मधुमेह का इलाज
अंगूर खाने में भले ही मीठे हो लेकिन फिर भी मधुमेह पीड़ित व्यक्ति बेफ्रिक होकर इनका सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अंगूर मधुमेह को रोकने में भी मददगार हैं। अंगूर में एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो रक्त में शर्करा के स्तर को काम करता है, जिससे मधुमेह रोगियों को लाभ होता है।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...