Breaking News

सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन एक ऐतिहासिक गठबंधन : रालोद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जोनल अध्यक्षों, सहित प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व प्रमुख साथियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे भी मौजूद रहे।

भाजपा शासन की किसान और नौजवान विरोधी निति

पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि सभी लोगो का यह परम दायित्व है कि वो अपने अपने जनपदों में गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए जनसमुदाय को प्रेरित करें। साथ ही भाजपा की गलत नीतियों पर प्रकाश डालते हुए डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर, किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह तथा डाॅ0 राममनोहर लोहिया के आदर्शों एवं सिद्वान्तों से जन जन को अवगत करायें।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन उ0प्र0 की धरती पर एक ऐतिहासिक गठबंधन है। जिसमें प्रदेश के किसानों और नौजवानों के साथ साथ सभी सामाजिक वर्गो एवं धर्मों का समावेश है। हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि विगत 5 वर्षो में भाजपा शासन की किसान और नौजवान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करते हुये भाजपा को सत्ता से बाहर करना है और देश में किसानों और नौजवानों की लोकतांत्रिक सरकार का गठन करना है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर एवं आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी एवं सुरेश गुप्ता, प्रदेष कोशाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, प्रदेश महासचिव चौ0 भूपाल सिंह, रजनीकांत मिश्रा एवं किरन सिंह, प्रदेश सचिव बीएल प्रेमी, मनोज सिंह चौहान, भोलानाथ वर्मा, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, रामसागर सिंह चन्द्रकांत अवस्थी, डाॅ0 राजवर्धन सिंह परमार, जिलाध्यक्ष प्रयागराज रामकृष्ण पटेल, संतोष पटेल, अखिलेश वर्मा, बेला प्रताप राजवंशी, महबूब आलम, मो0 उस्मान, अनंत सिंह गौतम, बलवान सिंह यादव, रामगोपाल सिंह चंदेल, राजकुमार ओझा, आजाद अली पप्पू, रामसिंह राजपूत, सिद्धदेव सिंह, सूर्यनारायन सिंह, कमालदास,अश्वनी प्रताप सिंह, शशांक श्रीवास्तव, अंकुर सक्सेना, डाॅ0 सत्येन्द्र सिंह, प्रमोद शुक्ल आदि रालोद पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा ने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त किए स्टार प्रचारक, राजस्थान व एमपी के सीएम भी करेंगे प्रचार

यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में आठ सीटों पर मतदान होगा जिसके ...