Breaking News

अहंकार में है भाजपा : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सत्ता दल के अहंकार में भयादोहन और प्रलोभन के बल पर कई तरह के षडयंत्र कर रही है। झूठ, फरेब और साजिश के हथकंडे अपनाकर वह अब कुछ हासिल नहीं कर सकेगी क्योंकि जनता ने उसे हटाने का काम मन बना लिया है। समाजवादी पार्टी के गठबंधन से भाजपा बौखला कर अलोकतांत्रिक कृत्य करने पर उतारू है। इस सबसे जनता में भाजपा की बात की साख गिर गई है।

अहंकार वाली भाजपा सरकार

केन्द्र और उत्तर प्रदेश की अहंकार वाली भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनता में रोष व्याप्त है। समाज का प्रत्येक वर्ग बेहाल है। किसानों की समस्या का समाधान करने में भाजपा सरकार की उदासीनता जग जाहिर है। छात्रों-नौजवानों का उत्पीड़न चरम पर है। व्यापारी डरे हुए हैं। महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गयी है। जनता अब भाजपा को सबक सिखाने के इंतजार में हैं।
श्री यादव ने कहा है कि जनता सच जान गयी है। अच्छे दिनों के नाम पर धोखा देने वाली भाजपा की पराजय तय है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है। भाजपा ने जो वायदें किये थे वे सभी झूठे साबित हो चुके हैं। नौकरियां मिलने की जगह बेरोजगारी बढ़ रही है। लोगों को अब उनपर कतई विश्वास नहीं रह गया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...