Breaking News

Black Buck Case : काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा

बीस साल पुराने Black Buck Case (काला हिरण शिकार) मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया है , जिसमे  10,000 जुर्माना व 5 साल की सजा सुनाई गयी है। इस केस में सह आरोपी सैफ अली, तब्बू, सोनाली और नीलम को संदेह के लाभ पर बरी कर दिया गया है। पेशी के लिए ये सभी बुधवार को यहां पहुंच गए थे।

क्या है Black Buck Case का मामला

दरअसल अभिनेता सलमान खान और उनके साथ कलाकार 1998 में फ‍िल्‍म ‘हम साथ साथ है’ की शूट‍िंग जोधपुर में कर रहे थे। आरोप है की 1-2 अक्‍टूबर की आध‍ी रात को जोधपुर के कनकनी गांव के पास सलमान खान व अन्य सह आरोपियों ने काला ह‍िरण श‍िकार किया था। इस मामले को लेकर कहा गया था आधी रात को सलमान खान ज‍िप्‍सी चला रहे थे ज‍िसमें उनके साथ आरोपी कलाकार भी मौजूद थे। इन सबने काले ह‍िरणों के झुंड पर गोली चलाई थीं। गोली की आवाज सुनकर सभी गांव वाले वहां एकत्र हो गए थे। गांव वालों के आने के बाद सलमान वहां से गाड़ी लेकर भाग गए थे और दोनों हिरण वहीं पड़े थे।

इससे पहले 28 मार्च को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने 1998 में हुए इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। इसके बाद 5 अप्रैल को फैसला सुनाने का ऐलान क‍िया था।  आज बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया।

इस मामले में दो और आरोपी दुष्यंत सिंह और दिनेश गावरे भी हैं। इनको लेकर सरकारी वकील का कहना है क‍ि सलमान खान का सहायक कहा जा रहा द‍िनेश कभी अदालत में नहीं द‍िखाई द‍िया जबकि घटना के समय वह सलमान खान के साथ ही रहा है। उन्होंने यह भी कहा की इनपर मुख्य आरोपी द्वारा दबाव बना कर गायब करने की कोशिश की गयी है।

चार मामलों में फंसे हैं सलमान

बता दें कि सलमान खान के खिलाफ जोधपुर में चार मामले दर्ज किए गए थे।  इनमें से तीन मामले हिरण शिकार के और एक अवैध हथियार रखने के लिए दर्ज किया गया था। इनमें से दो मामलों पर सलमान को कोर्ट ने सजा सुनाई थी और उन्हें जेल जाना पड़ा था।
वहीं अवैध हथियार रखने के मामले में कोर्ट ने सलमान को बरी कर दिया था और अब सलमान के खिलाफ इस चौथे मामले पर आज फैसला आया है।

सलमान को 5 साल की सजा

सलमान खान को 5 साल तक की सजा सुनाई गई है।  सजा के साथ 10.000 का जुर्माना भी लगाया गया है।  इससे पहले तीन मामलों में सलमान खान को बरी किया जा चुका है।

 

 

About Samar Saleel

Check Also

बिल गेट्स ने की भारत की ‘डिजिटल सरकार’ की तारीफ, पीएम मोदी ने एआई पर रखा अपना नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। ...