Breaking News

Commonwealth Games : भारत को मिला पहला स्वर्ण पदक

भारत को जहाँ दिन के शुरुआत में रजत पदक प्राप्त हुआ था वहीँ आज एक स्वर्ण पदक के साथ भारत अपनी गौरवराह पर आगे बढ़ रहा है।आज भारत की महिला खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू ने 21वें Commonwealth Games में गुरुवार को भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

Commonwealth Games 2014 में रजत पदक जीत चुकी हैं चानू

मीराबाई चानू ने खेलों के पहले दिन महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में पदक हासिल किया। चानू ने स्नैच में 86 का स्कोर किया और क्लीन एंड जर्क में 110 स्कोर करते हुए कुल 196 स्कोर के साथ स्वर्ण का तमगा अपने नाम किया।

चानू ने दिया अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया राष्ट्रमंडल खेल का रिकार्ड

स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में चानू का यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए दोनों में राष्ट्रमंडल खेल का रिकार्ड भी अपने नाम किया। चानू का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 194 किलो है जो इस स्पर्धा में उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 10 किलो अधिक है।

Weightlifting - Women's 48kg

  • चानू USA में आयोजित विश्व स्तर के भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
  • 2017 में चानू ने 48 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए 194 किग्रा का भार उठाया था।
  • इनसे पहले भारत की ओर से यह कारनामा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी ने किया था।
  • अभी पिछले महीने ही पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की भारोत्तोलन खिलाड़ी साईखोम मीराबाई चानू को पद्मश्री सम्मान दिया गया था।
  • 2007 में उन्होंने खेलों में अपना सफर शुरू किया।
  • शुरुआत उन्होंने इंफाल के खुमन लंपक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से की।

काँटों भरी रह से गुजरी है ये स्वर्ण पदक विजेता

मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को मणिपुर में हुआ था। वह अपना प्रेरणास्रोत कुंजारानी देवी को मानती हैं। वेटलिफ्टिंग की शुरूआती दौर में उनके हालात सही नहीं थे। वे कोच का बताया हुआ डाइट चार्ट भी नहीं पूरा कर पाती थीं,इस वजह से उनके खेल पर भी बुरा असर पड़ा। चनु अपनी ट्रेनिंग के लिए अपने घर से 60 किलोमीटर का सफर तय करती थी।

.

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...