Breaking News

hunger strike : नगर निगम के खिलाफ भूख हड़ताल,महिला का स्वास्थ्य बिगड़ा

नगर निगम में पुराने भुगतान को लेकर मेयर और निगम के खिलाफ ठेकेदार व महिलाएं hunger strike पर बैठी हैं। जिनमें एक महिला की तबियत ख़राब हो गयी है। हालत में कोई सुधर न होने के बाद चिकित्सक को बुलाया गया।

hunger strike पर बैठी महिला की चल रही जांच

फ़िरोज़ाबाद में नगर निगम में 35 करोड़ के पुराने भुगतान को लेकर मेयर और निगम के खिलाफ ठेकेदार और महिलाओं की निगम के गेट पर भूख हड़ताल सुबह से जारी है। वहीँ हड़ताल पर बैठे एक महिला का स्वास्थ्य लगातार ख़राब होता जा रहा है।

आधी रात से भूख हड़ताल पर बैठी नगला करन सिंह निवासी एक महिला उर्मिला पत्नी संजीव की तबियत ख़राब होने के बाद मौके पर चिकित्सक को बुलाया गया।

धरना पर बैठे ठेकेदारों ने बताया की अभी उन्हें 2010 का पेमेंट नहीं किया है ,जिसके चलते धरना दिया जा रहा।

 

मो0 फरमान

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...