Breaking News

RLD कार्यालय पर अनिल दुबे का हुआ भव्य स्वागत

RLD के प्रदेश कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनिल दुबे का भव्य स्वागत किया गया। अनिल दुबे को रालोद का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर उन्हें फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद तथा राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह के साथ रालोद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए मिठाई बांटी गई।

RLD, चौधरी चरण सिंह की नीतियों को बढ़ाया आगे

राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि दुबे लम्बे समय से रालोद के सच्चे सिपाही के रूप में अग्रणी भूमिका में रहे हैं। वह कभी न मिटने वाली छाप, सरल, मृदुभाषी तथा आकर्षक व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्हें समय समय पर राष्ट्रीय नेतृत्व की जो जिम्मेंदारी सौंपी गई, उसका निर्वहन किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढाते हुये दल को मजबूत करने का काम किया।

समारोह में कार्यकर्ताओं ने रखे विचार

इस मौके पर स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला, प्रदेश महासचिव संतोष यादव, प्रदेश सचिव बीएल प्रेमी, रमावती तिवारी, मनोज सिंह चैहान, मौलाना एमए आरिफ, अश्वनी प्रताप सिंह, शत्रोहन लाल रावत, सुमित सिंह, अशोक कुमार शुक्ला एडवोकेट, सुरजीत श्रीवास्तव, गोविंद सिंह चंदेल, रमाशंकर शुक्ला, मनोहर मौर्या, राहुल चैधरी, सुरेश सिंह यादव, नारायन प्रकाश शुक्ल, वीर प्रताप चैरसिया, अवनीश सिंह आदि ने अपने विचार रखे और स्वागत किया।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...