Breaking News

Shikohabad भूडा नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश

फ़िरोज़ाबाद थाना Shikohabad क्षेत्र भूडा नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। पुलिस को बदमाश को पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी। जिससे बदमाश के पैर में गोली जा लगी। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Shikohabad , पुलिस अधीक्षक ने जोड़े मेरठ और बावरिया ग्रुप से तार

घटना की जानकारी के बाद थाना उत्तर एसओ प्रवेश कुमार भी मौके पर पहुंच गये। बदमाश का नाम शाहिन बताया जा रहा है। बदमाश डकैती के कई केसों में वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मुठभेड़ में पकड़े गये बदमाश के लिंक मेरठ और बावरिया ग्रुप से भी जुड़े हुए हैं।

————————–

दूसरी खबर—

सवारियों से भरी मैक्स में मारी टक्कर चालक की मौत चार घायल

फ़िरोज़ाबाद-थाना नारखी क्षेत्र रिजावली चौराहे के पास पुलिस चौकी से थोड़ा आगे एक बंद बॉडी के वाहन ने पीछे से आगे चल रही मैक्स में टक्कर मार दी। जिससे मैक्स में सवार कई सवारियों में चालक की मौत और चार सवारियां घायल हो गयीं। वहीँ एक भैंस भी मर गयी। सभी पचोखरा पैठ में अपने पशु लेकर जा रहे थे। मृतक का नाम थाना नारखी क्षेत्र कायथा निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र है, जिसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। जबकि घायलो में थाना नारखी क्षेत्र बोदीगढ़ी कायथा निवासी 30 वर्षीय दीवान पुत्र मुन्ने खां, उसका बेटा 10 वर्षीय फिरोज पुत्र मुन्ने खा, थाना नारखी क्षेत्र ईशन निवासी 15 वर्षीय रशीदा पुत्र विगन्ना, थाना नारखी क्षेत्र हटी गढ़ी निवासी 15 वर्षीय लालू पुत्र मोहर सिंह हैं, जिनको डॉ योगेन्द्र शर्मा और फार्मासिस्ट जगदीश कुमार ने अपनी टीम सहित इलाज किया।

रिपोर्ट—फरमान बबलू

इसे भी देखें—

woman को शराब पिलाकर ओला कैब में बंधक बनाया, गैंगरेप

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, सपा-बसपा की किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगा दीजिए- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम व हाथरस से उम्मीदवार ...