Breaking News

Buddha Purnima : लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

आज देशभर में Buddha Purnima बुद्ध पूर्णिमा का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा। श्रद्धालु त्रिवेणी संगम समेत अनेक स्थानों पर डुबकी लगा रहे। देश के लगभग सभी हिस्सों में ,उनके अपने रीति-रिवाजों के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही।

Buddha Purnima के दिन निकाली जा रही शांति मार्च

आज भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर देशभर में Buddha Purnima बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता हैं। यह ना केवल बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले लोगों का प्रमुख त्योहार है बल्कि हिंदू धर्म के लोग भी इस त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं।

  • बिहार के बौद्ध गया क्षेत्र में बुद्ध समर्थको ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन शांति मार्च निकाला और देश में शांति व आपसी भाई-चारे का संदेश दिया।
प्रधान मंत्री मोदी व राष्ट्रपति का देश के नाम सन्देश –

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाऊंट पर लिखा कि बुद्ध पूर्णिमा पर सभी देशवासियों और विश्वभर के बौद्ध समुदाय को बधाई।भगवान बुद्ध अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश हम सभी के कल्याण के लिए कार्य करने की शक्ति प्रदान करता हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया में ट्वीट कर देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश दुनियाभर में फैला हुआ हैं।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे ...