Breaking News

ऐसे टाल सकते हैं अपना बुरा समय

घरों की अनियमित बनावट इसमें वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती है। ऐसा होने पर घर में रहने वालों को शारीरिक और मानसिक परेशानियां घेर सकती हैं। हंसता खेलता परिवार रहे, हर कोई यही चाहता है। होनी-अनहोनी तो भगवान के हाथ है, लेकिन वास्तु के कुछ उपायों को अपनाकर बुरे वक्त को टाला जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में।

वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती –

घर में अगर लगातार चोरी हो रही हों तो अपनी कीमती चीजों को नार्थ-वेस्ट दिशा में न रखें। घर का मुख्य दरवाजा अन्य दरवाजों की तुलना में बड़ा होना चाहिए। जहां भी पैसा रखते हो वहां पानी या पानी का यंत्र नहीं होना चाहिए। घर में अगर तीन दरवाजे एक ही लाइन में हैं तो भी चोरी की आशंका बनी रहती है।
घर के आगे का भाग टूटा हुआ, प्लास्टर उखड़ा हुआ या सामने की दीवार में दरार हो तो माना जाता है कि उस घर की मालकिन का स्वास्थ्य खराब रहता है। पैसा रखने की जगह पर नीला रंग नहीं होना चाहिए। यह पानी का रंग माना जाता है। ऐसा होने पर पैसा टिकता नहीं है। घर पर काली मटकी लगाएं। इससे घर पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। घर के मुख्य दरवाजे के अगल-बगल खिड़कियां न बनवाएं। घर की दक्षिण दिशा में भी खिड़की नहीं होनी चाहिए। घर के बीचोबीच किसी प्रकार का भारी सामान नहीं रखना चाहिए। घर की छत की ऊंचाई 10 से 12 फुट तक होनी चाहिए। घर की छत को हमेशा स्वच्छ रखें।

About Samar Saleel

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...