Breaking News

सपा के कार्यकाल में हुआ प्रदेश का विकास : राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी गठबंधन में बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के जुड़ जाने के बाद भाजपा ने मान लिया है कि इस सामाजिक ताकत के सामने उसका धराशायी होना तय है। इससे बदहवाश भाजपा नेता मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के विरूद्ध तथ्यहीन और अनर्गल बयानबाजी करने लगे हैं। उनके इस अमर्यादित और असंयमित आचरण से उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह आक्रोशित है। जनता का इस बात का भी एहसास है कि समाजवादी सरकार के कामों के मुकाबले कोई भी उपलब्धि न दिखा पाने से भाजपा में चिढ़ और खीज होना स्वाभाविक है।

भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए चुनाव की

उत्तर प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए हैं वे सब कार्य अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में हुए हैं। भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र का एक भी चुनाव वादा अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। उसकी अपनी कोई भी एक योजना लागू नहीं हो सकी है। भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री केवल उद्घाटन का ही उद्घाटन कर रहे हैं। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए चुनाव की आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में भी कोई गुरेज नीं कर रही है। सरकारी मशीनरी को प्रभावित करने की योजना बनाने में भाजपा नेतृत्व लगी है। यहां तक कि भारत की गौरवशाली फौज को भी भाजपा नेतृत्व ने नहीं छोड़ा।

कानून व्यवस्था पूर्णतया ध्वस्त

समाजवादी सरकार जनहित में कानून व्यवस्था पूर्णतया ध्वस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं। व्यापारी लुट रहे हें। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रोजगार का कहीं कोई अतापता नहीं है। समाज में दहशत है। लोकतंत्र के लिए यह स्थिति स्वस्थ नहीं है। भाजपा ने अपने स्वार्थ साधन के लिए सभी नैतिक मूल्यों एवं आदर्शों का तिरस्कार कर दिया है। समाजवादी पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और समाजवादी व्यवस्था के लिए है। भाजपा, समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की लाख कोशिश कर ले लेकिन अपने कुत्सित इरादों में भाजपा नेतृत्व कभी सफल नहीं हो सकता है। जनता 2019 में अब भाजपा को करारा सबक सिखा कर रहेगी।

About Samar Saleel

Check Also

एल्विश का चौंकाने वाला कबूलनामा, बोला-हां मैं पार्टियों में सांपों और उनके जहर की करता था सप्लाई

नोएडा: बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत ...