Breaking News

महागठबंधन ने भाजपा के पैर उखाड़ दिए : डाॅ0 मसूद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि देश में किसानों और नौजवानों की अनदेखी करने वाली भाजपा का सत्ता से बेदखल होना इस बार तय है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसानों को दुगुनी आय का लाॅलीपाॅप दिखाते हुये तथा करोडों बेरोजगारों को झूठे प्रलोभन के द्वारा सत्ता हासिल करके भाजपाईयों ने धोखेबाजी की सारी हदे पार कर दी हैं। 2014 में भाजपा ने देश की जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल किया,लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

देश की जनता को भावनात्मक ब्लेकमेल

डाॅ0 अहमद ने कहा कि चार साल तक भाजपा के लोग घमण्ड में गोते लगाकर देश की जनता को भावनात्मक ब्लेकमेल किया। जब महागठबंधन की नींव पड़ रही थी तो यही लोग गठबंधन को सांप छछूंदर की संज्ञा देते थे और सपा, बसपा तथा रालोद के महागठबंधन के पश्चात महामिलावट की संज्ञा देने लगे। लेकिन ये भूल गये कि उत्तर प्रदेश में विगत चार उपचुनावों में इसी महागठबंधन ने भाजपा को धूल चटाने का काम किया है। आज यही महागठबंधन और देश की जनता ने भाजपा के पैर उखाड़ दिए हैं। सत्ता से जाने के डर ने भाजपा की बौखलाहट इस कदर बढा दी है कि भाजपा के नेता अपने शब्दों पर नियंत्रण खोकर सार्वजनिक मंचों से अनाप शनाप भाषण दे रहे हैं।

भाजपा और आरएसएस के लोग गोडसे के वंशज

भाजपा राष्ट्रवाद का दिखावा करते हुये जनता को पुनः गुमराह करने की नाकाम कोशिश हो रही है,जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा और आरएसएस के लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के वंशज हैं।
फकीर को अपना झोला उठाकर चैकीदारी 
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 23 मई को निश्चित रूप से फकीर को अपना झोला उठाकर चैकीदारी छोडकर जाना होगा। देश में किसान मजदूर बेरोजगार एवं शिक्षा एवं स्वास्थ की अनदेखी करने वाले तथा समाज में तोड फोड जैसी प्रवृत्ति को संरक्षण देने वाले लोगों को देश की जनता भली प्रकार से पहचान चुकी है। अब यह देश किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह, समाजवादी चिंतक डाॅ0 राममनोहर लोहिया, दलितों के मसीहा भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर के सिद्वान्तों और नीतियों पर चलकर धर्म निरपेक्षता की नई इबारत लिखेगा।
मतों का ध्रृवीकरण करने के लिए
राष्ट्रीय लोकदल ने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही करने की मांग की है। रालोद के प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद खान ने आयोग को भेजे शिकायती पत्र में रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के पत्र में प्रयागराज उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जस्टिस व प्रबुद्व यादव संगम के अध्यक्ष सखा राम सिंह यादव का पत्र संलग्न करते हुए लिखा है कि भाजपा जातीय व साम्प्रदायिक संगठनों का अपने पत्र में मतों का ध्रृवीकरण करने के लिए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर अनैतिक कृत्य कर रही है। रालोद ने प्रबुद्व यादव संगम के पत्र का सज्ञान लेकर संगठन व भाजपा प्रत्याशी के विरूद्व कार्यवाही की मांग की है।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के मतदान से पहले मायावती ने की अपील, वोट खरीदने, लूटने को लेकर रहें सावधान

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पहले चरण के मतदान ...