Breaking News

विपक्ष ने अभी से मान ली अपनी हार : PM Modi

झारखंड। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोहरदगा Lohardaga में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का हुजूम देखकर हवा का रुख पता चल रहा है। एक सरकार को दोबारा बनाने के लिए जनता का मिजाज क्या होता है,यह झारखंड वालों ने दिखा दिया है।

विरोधियों ने अपनी नाकामी और पराजय का ठीकरा ईवीएम पर

पीएम मोदी ने कहा, ”तीन चरण के मतदान के बाद अब विरोधियों न खुले रूप से पराजय स्वीकर कर ली है। विरोधियों ने मान लिया है ‘फिर एकबार मोदी सरकार।’ अपनी हताशा को छिपाने के लिए तीसरे चरण के बाद विरोधियों ने फिर ईवीएम का मुद्दा बना लिया है। यह इनकी हार का सबूत है।” विरोधियों ने अपनी नाकामी और पराजय का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है।

आज हम नक्सलवाद पर काबू पा सके

उन्होंने कहा, ‘जो विधानसभा चुनाव बचाने की ताकत नहीं रखते हैं, वो ईवीएम को गाली देना शुरू कर दिए हैं। लोग देश के विकास के लिए वोट कर रहे हैं।’ आप ने दिल्ली में मजबूत सरकार बनाई, तभी आज हम नक्सलवाद पर काबू पा सके हैं। झारखंड के लोग अनुभाव कर रहे हैं कि,जिन इलाकों में लोग दिन ढलने के बाद बाहर निकलने से ड़रते थे वहां परिस्थ्तियां बदली है। देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में कमी आई है। युवाओं में उत्साह जगा है,हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में आने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब

पीएम मोदी ने आतंकवाद के बहाने कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही ईस्टर के पवित्र दिन पर श्रीलंका में आतंकवादियों ने चर्च और अन्य प्रमुख जगहों पर धमाके किए,उसने सैकड़ों लोगों की जान ले ली। 2014 के पहले भारत भी इसी स्थिति से गुजरता था। पाकिस्तान यहां आतंकी भेजाता था,वो घटना को अंजाम देते थे और कांग्रेस की सरकार रोना शुरू कर देती थी। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब आपके इसी चौकीदार की सरकार ने किया है। आतंकिवादियों को घर में घुसकर मारा है। आज हर आतंकी के मन में डर है कि कोई गलती की तो ये मोदी है, वो पाताल से भी निकालकर ठिकाने लगाएगा। हमारी सरकार धर्म और जाति के आधार पर नहीं सोचती है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बयान

एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों पर पीएम ने हमला बोलते हुए कहा, ‘आपको याद रखना होगा कि कांग्रेस कैसे पाकिस्तन को सबक सिखाने वाले वीर जवानों से सबूत मांग रही है। उनके पराक्रम पर शक कर रहे हैं। क्या सेना पर शक किया जा सकता है? मेरे देश के जंगलों में रहने वाले लोगों को सेना पर भरोसा भी है और श्रद्धा भी है, लेकिन कांग्रेस को नहीं हैं। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोलते हैं कि फौज में तो वो ही नौजवान जाते हैं, जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती है। जवानों के प्रति ऐसी सोच रखने वालों को डूब मरना चाहिए। हमारा वीर जवान दुश्मन को गोली मारने और जरूरत पड़ने पर सीने पर गोली खाने के लिए मां का पैर छूकर अपने घर से निकलता है।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...