Breaking News

WWE Backlash : जानें किनके बीच होगा मैच और कब होगा प्रसारण

WWE के चाहने वालों के लिए WWE Backlash 2018 का इंतज़ार करना काफी मुश्किल होगा। WWE के एक बड़े इवेंट रैसलमेनिया के बाद ये एक और बड़ा इवेंट होगा जिसका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

9 बड़े मैचों से सजा होगा WWE Backlash 2018

रैसलमेनिया 34 के बाद पहले  WWE Backlash को शुरु होने में सिर्फ कुछ ही घंटे का समय शेष बचा है। WWE ने इस को-ब्रैंडेड (रॉ औऱ स्मैकडाउन दोनों के सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे) पीपीवी के लिए कई सारे मैचों का एलान कर दिया है।

बता दें की WWE ने शो के लिए 9 मैचों का एलान किया है, जिसमें से 1 किक ऑफ मैच भी शामिल होगा, जबकि 8 मैचों को मेन कार्ड में कराया जाएगा। स्मैकडाउन का सबसे बड़ा मैच WWE चैंपियनशिप के लिए होगा, जिसमें एजे स्टाइल्स और शिंस्के नाकामुरा करीब 1 महीने में तीसरी बार आमने सामने होंगे। इसके अलावा रॉ का सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस और समोआ जो के बीच होने वाला सिंगल्स मैच है।

WWE बैकलैश में होने वाले मैचों की पूरी लिस्ट:
  1. रोमन रेंस Vs समोआ जो
  2. डेनियल ब्रायन Vs बिग कैस
  3. ब्रॉन स्ट्रोमैन-बॉबी लैश्ले Vs केविन ओवंस और सैमी जेन
  4. एजे स्टाइल्स Vs शिंस्के नाकामुरा (WWE चैंपियनशिप, नो डिसक्वॉलिफिकेशन मैच)
  5. सैथ रॉलिंस Vs द मिज (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
  6. नाया जैक्स Vs एलेक्सा ब्लिस (रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच)
  7. कार्मेला Vs शार्लेट (स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच)
  8. जैफ हार्डी Vs रैंडी ऑर्टन (यूएस चैंपियनशिप मैच)
  9. बेली Vs रुबी रायट (किक ऑफ मैच)
भारत में प्रसारण के समय की जानकारी:

भारत में बैकलैश पीपीवी का लाइव प्रसारण होगा। WWE फैंस सुबह 05:30 बजे से Sony Ten 1/Ten 1 HD और Sony Ten 3/ Ten 3 HD पर शो को लाइव देख पाएंगे। जो फैंस किसी भी कारण से टीवी पर नहीं देख पाएं, वो अपने फोन या लैपटॉप के जरिए Sony Liv ऐप पर बैकलैश को देख सकते हैं।

  • 7 मई, 2018: सुबह 5:30 से Sony Ten 1/Ten 1 HD पर इंग्लिश में लाइव
  • 7 मई, 2018: सुबह 5:30 Sony Ten 3/Ten 3 HD पर हिंदी में लाइव
  • 7 मई, 2018: दोपहर 12 बजे Sony Ten 1/Ten 1 HD पर इंग्लिश में रिपीट टेलीकास्ट
  • 7 मई, 2018: दोपहर 12 बजे Sony Ten 1/Ten 1 HD पर इंग्लिश में रिपीट टेलीकास्ट

About Samar Saleel

Check Also

भारत के शीर्ष गेमर्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन खेलों में खुद भी आजमाया हाथ

भारत के शीर्ष गेमर्स से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी ...