Breaking News

Man-eater तेंदुए ने महिला को बनाया अपना शिकार

उत्तराखंड। टिहरी जिले के जाखणीधार क्षेत्र में Man-eater आदमखोर तेंदुए ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया । कल हुई इस घटना की जानकारी आज सुबह तब लगी जब गांव की कुछ महिलाएं अपने पशुओं को चारा देने जा रही थीं।

Man-eater तेंदुए को पकडने के लिए

Man-eater तेंदुए को पकडने के लिए वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग ने मृतका के परिजनों को 90 हजार रू की तत्काल आर्थिक सहायता राशि दे दी है। वन रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि जाखणीधार क्षेत्र के कस्तल गांव की निवासी बिछना देवी (65) कल शाम करीब छह बजे निकटवर्ती मंदार गांव में भतीजे की शादी में शामिल होने जा रही थीं लेकिन रास्ते में गांव से करीब आधा किमी की दूरी पर म्यूंडी गांव के बेसिक स्कूल के पास तेंदुए ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।

रास्ते में कई जगह खून की बूंदें
रात को इस घटना का पता बिछना के परिजनों को नहीं लगा। सुबह जब कस्तल गांव की महिलाएं पशुओं को चारा देने जा रही थीं तो उन्हें रास्ते में कई जगह खून की बूंदें, फटे कपड़े और टूटे बाल दिखे जिससे उनके होश उड़ गए। महिलाओं की सूचना पर ग्रामीणों ने तलाश की तो झाडियों के बीच बिछना का अधखाया शव मिल गया। वन कर्मियों को घटना स्थल के आसपास तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले हैं। रेंजर डिमरी ने बताया कि तेंदुए को पकडने के लिए कस्तल गांव के पास एक पिंजरा लगा दिया गया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

अग्नि सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर महानिदेशक अग्निशमन सेवा ने मुख्य सचिव को किया पिन फ्लैग

लखनऊ। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Chief Secretary ...