Breaking News

Good Luck : जाने किस दिन कौन सा फूल रखना होता है शुभ

हिन्दू धर्म में फूलों का एक अलग ही महत्व है। कोई भी पूजा हो या कोई विधि- विधान , हमेशा ही फूलों के बिना अधूरी मानी जाती है। ऐसे में हम अपने Good Luck के लिए किस दिन कौन सा फूल रखें ये जानना भी आवश्यक हो जाता है।

पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा कर Good Luck लाता है फूल

हिंदू धर्म में की जाने वाली पूजा में फूलों का विशेष महत्व है। वास्तु के अनुसार, फूलों से नेगेटिव एनर्जी कम होती है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। कहा जाता है की अगर आप किसी खास काम के लिए कहीं जा रहे हों तो उस दिन (वार) के हिसाब से अपनी जेब में एक खास फूल रखें तो Good Luck सफलता मिलने के चांस और बढ़ जाते हैं। ऐसे में जाने की किस दिन कौन सा फूल रखना शुभ होता है –

  • सोमवार भगवान चंद्रदेव को समर्पित माना जाता है , जो मनुष्य की कल्पनाओं और विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लैवेंडर के फूल सोमवार को विशेषतौर पर प्रयोग करना शुभ फलदायी होता है।
  • मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का है। इस दिन लाल रंग के फूलों का विशेष तौर पर महत्व होता है। इसलिए मंगलवार को अपने साथ लाल गुलाब रखना चाहिए।
  • बुधवार का दिन बुध ग्रह का है। इस दिन अगर आप लिली यानि कुमुद के फूल अपने साथ रखेंगे तो आप मानसिक तनाव और परेशानियों से खुद को बचा पाएंगे।
  • गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन अगर आप किसी भी रूप में कमल का फूल अपने साथ रखेंगे तो आपका दिन शुभ और आपके अनुकूल रहेगा।
  • शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इस दिन आपको वॉयलेट रंग का फूल अपने साथ रखना चाहिए, जिससे कि आपके आस-पास किसी तरह की नेगेटिविटी आपके लिए परेशानी उत्पन्न न कर सकें।
  • शनिवार न्याय के देवता शनि ग्रह का है। इस दिन अगर आप नीले लाजवंती या गहरे रंग के फूल अपने साथ रखेंगे तो आपके लिए फायदेमंद होगा।
  • रविवार सूर्यदेव को समर्पित है। सूर्यदेव को कलियुग का साक्षात देवता कहा जाता है। इस दिन कुटज या आक के फूल अपने पास रखना पूरे दिन को शुभ बना सकता है।

About Samar Saleel

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...