Breaking News

Harshvardhan : सत्ता की हनक में बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी, यहाँ देखें..

इलाहाबाद। कल एकतरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उधर दूसरी तरफ शहर उत्तरी के बीजेपी विधायक Harshvardhan हर्षवर्धन बाजपेई पुलिस अधिकारियों के साथ गुंडागर्दी कर रहे थे। आम तौर पर सत्ता आने के बाद इस तरह की गुंडागर्दी देखने को मिलती रहती है। अब ये बड़ी चुनौती है की ऐसे कृत्यों पर किस प्रकार अंकुश लगाया जाए।

कई बार अपने कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं Harshvardhan

सत्ता के तैश में आकर विधायक जी ने जिले के एक पुलिस अधिकारी को यहां तक कह डाला कि लातों के देवता लातों से ही मानते हैं। BJP विधायक Harshvardhan हर्षवर्धन बाजपेई कई बार अपने इन कारनामों से सुर्खियां बटोर चुके हैं। आए दिन विधायक किसी ना किसी पर अपने पद का दुरुपयोग कर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

मामला सिर्फ इतना था कि पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा में बाघंबरी गद्दी मठ के पास लगे हुए थे विधायक जी अपने विधायक की रॉब में मठ के अंदर जाने लगे तो पुलिस अधिकारी ने उनसे मना किया। पुलिस अधिकारी के रोकने के बाद विधायक जी उखड़ गए और पुलिस अधिकारी को सत्ता की हनक में क्या सुनाया वह आप भी सुनिए।

आलोक चतुर्वेदी

 

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...