Breaking News

Gobind Singh Dev मलेशियाई मंत्रिमंडल में हुए शामिल

मलेशियाई मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के राजनेता Gobind Singh Dev को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह मलेशियाई मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पहले भारतीय मूल के सिख हैं। देश के इतिहास में अल्पसंख्यक समुदाय के मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने वाले पहले व्यक्ति हैं। गोबिंद सिंह देव (45) को संचार एवं मल्टीमीडिया मंत्री नियुक्त किया गया है। वह देव, पाकतन हरपन गठबंधन के मंत्रिमंडल में शामिल दो भारतवंशियों में से एक हैं। उनके अलावा डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी के भारतीय-मूल के सांसद एम कुलासेगरन को मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है।

Gobind Singh Dev, समारोह में दिलाई गई शपथ

राजनेता गोबिंद सिंह देव मलेशियाई संसद में पुचोंग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल किया है। नेशनल पैलेस में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें शपथ दिलाई गई। देश के पंजाबी समुदाय ने देव की नियुक्ति पर जश्न मनाते हुए उनका स्वागत किया।

मलेशिया में शिख समुदाय को मिली पहचान

‘बोर्नियो पोस्ट’ ने ‘मिरी इंडियन एसोसिएशन’ के अध्यक्ष, काउंसलर करमबीर सिंह ने कहा, ‘मंत्रिमंडल में पंजाबी समुदाय के एक सदस्य के तौर पर गोबिंद सिंह को देखकर हम खुश हैं। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के लिए यह एक गर्व एवं खुशी की बात है कि उनकी क्षमताओं को एक नई पहचान मिली। इसके साथ मलेशिया में 1,00,000 से अधिक पंजाबी समुदाय के लिए यह गर्व की ​बात है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...