Breaking News

Parashuram Shobhayatra में निकाली गईं झांकियां

फिरोजाबाद। Parshuram Shobayatra में आकर्षक झांकियां निकाली गई। जिला ब्राहाण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम शोभायात्रा फिरोजाबाद नगर में बड़े धूमधाम के साथ शोभा यात्रा निकाली गईं। सर्वप्रथम रसूलपुर स्थित शिव बजरंग वाटिका में भगवान परशुराम व भगवान शिव की आराधना की गई। उसके बाद शोभायात्रा का शुभारम्भ भगवान परशुराम के स्वरूपों की आरती उतारकर विधायक मनीष असीजा एवं एसपी सिटी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में कई स्थानों पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गयी-पुष्प वर्षा कर स्वागत की गई। घोड़ों का नृत्य राधा-कृष्ण की रामलीला का चित्रण, नाग-नागिन का शो, भूतों का हॉरर शो तथा एक हनुमान जी की झांकियां, गणेश जी, पंचमुखी हनुमान जी, दुर्गे मां, रेणुका माता, गोवर्धन महाराज, भगवान परशुराम का डोला संग कई झाकियों को शामिल किया गया। विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभायात्रा रामलीला मैदान स्थित भगवान परशुराम शिविर पर पहुंची। यहां भगवान परशुराम का भोग लगाया गया।

  • अंत में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। मेयर नूतन राठौर ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए प्रतिभाग किया।

Parshuram Shobayatra, शोभायात्रा में भारी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक रवींद्रलाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष संदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा, शोभायात्रा के अध्यक्ष पं. मनोज भटेले, संयोजक विनय चतुर्वेदी राजू, संरक्षक धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, शीलमणि शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, मधुरिमा शर्मा, सरोज शर्मा, दुर्गेश भटेले, आदित्य तिवारी, सुनील पांडे, पार्षद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, अरुण शर्मा एडवोकेट, संजय श्रोतिय, डा. अखिलेश शर्मा, शिवम तिवारी,

shobha-yatra-firozabadकेशव पचौरी, धीरेंद्र शर्मा, अभिषेक भारद्वाज, अभिषेक पचौरी, सौरभ लहरी, एबी चौबे, देवेंद्र शास्त्री, गुड्डा पहलवान, प्रदीप शुक्ला, विनय शर्मा, लकी शर्मा, अनुराग वित्थरिया, रामकुमार रावत, सुनील दीक्षित, राकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा, संजय शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अरविन्द पालीवाल, शुभम मिश्रा, मुकेश गौड़, शशी शर्मा, राजेश दुबे आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट—फरमान बबलू

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...