Breaking News

Saryu River : स्नान करते वक्त डूबे युवक का शव मिला

गोरखपुर। गोला उपनगर के Saryu River सरयू नदी पक्का घाट पर रविवार को सरयू स्नान करने आया 18 वर्षीय युवक स्नान करते समय गहरे पानी मे जाने के कारण डूब गया। घटना की सूचना गोला पुलिस को हुई गोला पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची।

Saryu River : शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

रविवार को Saryu River में शव खोजने के लिए काफी प्रयास हुआ, लेकिन कही पता नही चला। पुलिस द्वारा महाजाल डलवाकर छोड़ दिया गया था। आज सुबह शव जाल में फंसा मिला जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गहरे पानी में जाने की वजह से डूबा युवक

प्राप्त विवरण के अनुसार बाड़ीतरया निवासी 18 वर्षीय आदित्य उर्फ मंटू सिंह पुत्र अशोक सिंह अपने साथियों के साथ गोला पक्का घाट पर सरयू स्नान करने रविवार को आया था। सभी लोग घाट पर पहुंचे। आदित्य भी स्नान के लिए नदी में पहुंचा और गहरे पानी मे चला गया। गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूबने लगा तो बाहर खड़े लोगो ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन तब तक सरयू नदी की धारा ने उसे अपने आगोश में ले लिया।

नायब तहसीलदार भी मौके पर मौजूद

लोगो ने घटना की सूचना गोला पुलिस को दिया। सूचना पाते ही गोला पुलिस अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। तहसील प्रशासन के तरफ से नायब तहसीलदार गोला भीम चंद भी पहुंचे।j जिसके बाद गोताखोरों को शव की तलाश के लिए लगाया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नही मिली। शव खोजने के लिए महाजाल भी डाला गया। सोमवार की सुबह मंटू का शव जाल में फंसकर ऊपर आ गया। गोला पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव कब्जे में लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...